दिग्गज चिप मेकर Nvidia ने रचा इतिहास, 4 ट्रिलियन डॉलर का हुआ मार्केट कैप; इतने में बन जाएंगे 3-3 पाकिस्तान!
एनवीडिया दुनिया की ऐसी पहली कंपनी बन गई है जिसका मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर (Nvidia Market Cap News) तक पहुंच गया है। इससे पहले कोई भी कंपनी ये कारनामा नहीं कर पाई है। इस समय एनवीडिया विश्व की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली कंपनी है। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल है।

नई दिल्ली। दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया 4 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप (Nvidia Market Cap) को छूने वाली विश्व की पहली कंपनी बन गई है। इसके शेयरों में लगातार तेजी जारी है। इसके शेयर 2.4 फीसदी उछलकर 164 डॉलर पर पहुंच गए हैं। AI में लगातार हो रहे विकास और इसकी बढ़ती मांग की वजह से Nvidia की वैल्यूएशन लगातार बढ़ती ही जा रही है। कंपनी का मार्केट कैप इतना है कि वह 3-3 पाकिस्तान खरीद ले। किसी भी कंपनी के लिए यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में एक बहुत बड़ी सफलता है।
एनवीडिया चिप्स और उससे जुड़े सॉफ्टवेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाले सबसे बड़ी कंपनी है। कुछ महीनों पहले जब चीन ने डीपसीक एआई लॉन्च किया था तो इसके शेयरों में भारी गिरावट आई थी। लेकिन अब इसने एक बार फिर से बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार पकड़ ली है।
कैसे-कैसे बढ़ा Nvidia का Market Cap
एनवीडिया ने मई 2023 में पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप को पार किया था। अगले एक साल में इसका मार्केट कैप तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ गया। इस तेजी ने Apple और Microsoft के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। यह 3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक के वैल्यूएशन वाली एकमात्र अन्य अमेरिकी कंपनियां हैं। Apple 2022 में 3 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप को हासिल करने वाली पहली कंपनी बनी थी। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी है। इसका मार्केट कैप लगभग 3.75 ट्रिलियन डॉलर है। नीचे देखें किस तरह से एनवीडिया ने मार्केट कैप में साल दर साल एक नई उपलब्धि हासिल की।
- $100 बिलियन: अगस्त 2018
- $200 बिलियन: मई 2020
- $500 बिलियन: जुलाई 2021
- $1 ट्रिलियन: मई 2023
- $1.5 ट्रिलियन: जनवरी 2024
- $2 ट्रिलियन: फरवरी 2024
- $3 ट्रिलियन: जून 2024
- $4 ट्रिलियन: 9 जुलाई, 2025
UK की GDP से ज्यादा और पाकिस्तान की जीडीपी का तीन गुना है एनवीडिया का मार्केट कैप
एनवीडिया का मार्केट कैप (Nvidia 4 trillion dollar) यूनाइटेड किंगडम की जीडीपी से अधिक है। यूनाइटेड किंगडम की नॉमिनल जीडीपी लगभग 3.38 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं, पाकिस्तान की जीडीपी $411 बिलियन डॉलर है। इन दोनों कंपनियों की जीडीपी से एनवीडिया की वैल्यू ज्यादा है। पाकिस्तान की परचेसिंग पावर जीडीपी 1.67 ट्रिलियन है। यानी एनवीडिया की इतनी जीडीपी है कि इतने में 2 से अधिक पाकिस्तान बन जाए या कंपनी इतने पाकिस्तान खरीद सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।