कच्चे तेल में आएगी और बड़ी तेजी! 150 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने का खतरा, 55 साल बाद ऐसे हालात- एक्सपर्ट
ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण मध्य पूर्व में तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड $119 प्रति बैरल पार कर गया है। विशेषज्ञों का ...और पढ़ें

क्रूड की कीमतों में लगातार तेजी।
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका (Iran-America War) में युद्ध के चलते पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव है और इसके कारण कच्चे तेल (Crude Prices) की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सप्लाई बाधित होने से 9 मार्च को ब्रेंट क्रूड की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चली गईं, जिससे ऑयल फ्यूचर की कीमतों में भारी उछाल आया है। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि मौजूदा उछाल सिर्फ शुरुआत है और वास्तविक आपूर्ति में कमी को दर्शाता है।
कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के हेड अनिंद्या बनर्जी ने कहा, “कच्चे तेल की कीमतों में सात से कम कारोबारी सत्रों में लगभग 65% की बढ़ोतरी हुई है, जो बेहद असामान्य है। इससे पहले ऐसी स्थिति 1970 के दशक के तेल संकट के दौरान देखी गई थी, जब फिजिकल सप्लाई बाधित होने के कारण कीमतों में उछाल आया था।”
क्यों डरा रही क्रूड की कीमतें?
अनिंद्या बनर्जी ने साफ किया कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वर्तमान स्थिति अभूतपूर्व है और 2022 के झटके से अलग है क्योंकि यह वास्तविक रूप से आपूर्ति में रुकावट है, न कि केवल डर के चलते आई अस्थिरता से है।
उन्होंने बताया कि 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण तेल की कीमतों में उछाल मुख्य रूप से भू-राजनीतिक भय से जुड़ी आपूर्ति बाधाओं की आशंकाओं के कारण हुआ था, जबकि वर्तमान उछाल होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण वास्तविक आपूर्ति बाधाओं को दर्शाता है।
145-150 डॉलर तक पहुंच सकती हैं कीमतें
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाता है, तो आपूर्ति सामान्य होने पर कीमतों में तेजी से गिरावट आ सकती है। लेकिन, व्यवधान कई हफ्तों तक जारी रहता है, तो तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिससे मांग में भारी गिरावट आ सकती है और महंगाई बढ़ने से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- गाड़ी वालों के लिए सबसे बड़ी खबर! तेल में रिकॉर्ड तेजी के बीच पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा बयान! बढ़ेंगे दाम?
कच्चे तेल की कीमतों के लिहाज से, अनिंद्या बनर्जी 125 डॉलर प्रति बैरल को इमिजिएट रेजिस्टेंस मानते हैं, और अगर यह स्तर टूटता है तो कीमतें 2008 के उच्चतम स्तर 145-150 डॉलर तक पहुंच सकती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।