सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आज आपका आखिरी दिन', इस कंपनी ने सुबह 6 बजे मेल भेजकर भारतीय कर्मचारियों को निकाला; और जा सकती हैं 30000 नौकरियां!

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 06:29 PM (IST)

    Oracle Layoffs India: ओरेकल ने भारत सहित कई देशों में अचानक छंटनी शुरू कर दी है, कर्मचारियों को सुबह ईमेल भेजकर नौकरी खत्म होने की सूचना दी गई। बिना क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| आईटी सेक्टर में बड़ा झटका देते हुए ओरेकल (Oracle Layoffs India) ने भारत समेत कई देशों में अचानक छंटनी शुरू कर दी है। कर्मचारियों को सुबह 6 बजे (EST) सीधे ईमेल भेजकर बताया गया कि उनकी नौकरी खत्म कर दी गई है और वही दिन उनका आखिरी वर्किंग डे होगा (Oracle Employee Termination)।

    सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि न तो पहले कोई सूचना दी गई, न एचआर की कॉल आई और न ही मैनेजर से कोई बातचीत हुई। कर्मचारियों को सीधे 'ओरेकल लीडरशिप' (Oracle Leadership) की ओर से मेल मिला, जिसमें लिखा था कि,

    कंपनी के संगठनात्मक बदलाव के तहत उनकी भूमिका खत्म की जा रही है।"

    कंपनी ने 30 फीसदी तक घटाया वर्कफोर्स

    भारत पर भी इसका असर साफ दिखा है। नेटसूट (NetSuite) इंडिया डेवलपमेंट सेंटर (IDC) में प्रोडक्ट मैनेजर, इंजीनियर और मैनेजर स्तर के कर्मचारियों को हटाया गया है। वहीं RHS (Revenue and Health Sciences) और SVOS (SaaS and Virtual Operations Services) जैसे विभागों में करीब 30% तक वर्कफोर्स घटाई गई है। कई टीमों में एक साथ 16 से ज्यादा इंजीनियरों को निकाल दिया गया।

    इतनी महीने की सैलरी देकर निकाला

    कंपनी ने कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज देने की बात कही है, लेकिन इसके लिए पहले टर्मिनेशन डॉक्यूमेंट पर साइन करना जरूरी होगा। भारत में यह पैकेज N+2 फॉर्मूले पर आधारित होगा, यानी जितने साल काम किया, उतने महीनों की सैलरी + 2 महीने अतिरिक्त। हालांकि, अनवेस्टेड स्टॉक (RSUs) पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।

    छंटनी के तुरंत बाद कर्मचारियों की कंपनी सिस्टम तक पहुंच बंद कर दी गई। कुछ कर्मचारियों को 3 अप्रैल तक औपचारिक वर्किंग डे बताया गया है, जिसके बाद एक महीने का “गार्डन लीव” दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Indigo से आ गई बड़ी खबर, विलियम वॉल्श को नियुक्त किया CEO; 3 अगस्त से संभालेंगे पदभार

    कर्मचारियों की ट्रैकिंग कर रही थी कंपनी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने हाल ही में कर्मचारियों के लैपटॉप में ट्रैकिंग टूल भी इंस्टॉल किया था, जिससे उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वे कंपनी का कोई डेटा या कोड कॉपी न करें।

    30000 हजार कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

    यह छंटनी ओरेकल के बड़े री-स्ट्रक्चरिंग प्लान का हिस्सा मानी जा रही है। अनुमान है कि 20,000 से 30,000 कर्मचारियों तक की नौकरी जा सकती (Oracle Layoff 30000 Employees) है, जो कंपनी की कुल वर्कफोर्स का करीब 18% है। इसके जरिए कंपनी 8 से 10 अरब डॉलर तक की लागत बचाने की कोशिश में है।

    असल में ओरेकल इस पैसे का इस्तेमाल अपने AI डेटा सेंटर विस्तार में करना चाहता है। कंपनी ने हाल के महीनों में करीब 58 अरब डॉलर का कर्ज लिया है और शेयर भी काफी गिर चुके हैं। ऐसे में अब खर्च कम करने के लिए बड़े स्तर पर छंटनी की जा रही है।