सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana: कब खत्म होगा किसानों का इंतजार, किस महीने आएंगे किसानों के खाते में 2000 रुपये; जानें इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 01:16 PM (IST)

    PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी हुई थी, और किसानों को अब 23वीं किस्त (PM Kisan 23rd Installment Date) का इंतजार है। अनुमान ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 22वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में 13 मार्च को क्रेडिट हुए थे। ऐसे में अब किसानों को पीएम किसान योजना की 23 वीं किस्त (PM Kisan 23rd Installment Date) का इंतजार है। आइए जानते हैं कि पीएम किसान की 23वीं किस्त को लेकर नया अपडेट क्या है?

    PM Kisan 23rd Installment कब आएगी?

    पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में तीन अलग-अलग किस्तों पैसे में दिए जाते हैं। यह पैसे किसानों को हर चार महीने के गैप पर मिलते हैं। इस योजना के तहत किसानों को एक साल में 6000 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। 

    मार्च में पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी की गई थी। उस हिसाब से कई मीडिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम किसान की अगली किस्त (PM Kisan 23rd Installment) जुलाई में आ सकती है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। 

    कौन-से किसानों को नहीं मिलता है लाभ?

    कुछ किसान ऐसे भी है जो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। इसका कारण ई-केवाईसी या फार्मर आईडी नहीं है। ये वो किसान है जो योजना की पात्रता को पूरी नहीं करते।

    • ऐसे किसान जो पहले या मौजूदा समय में संवैधानिक पद पर कार्यकत हो। 

    • अगर कोई किसान केंद्र या राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले दफ्तरों में काम करतो हो या पहले कर चुका हो। हालांकि यह बात ध्यान देने वाली है कि अगर कोई किसान इन दफ्तरों में एमटीएस, क्लास 4 या ग्रुप डी पर काम करता हो, तो वे योजना के पात्र होगा।

  • अगर किसान को 10 हजार रुपये से ज्यादा पेंशन मिलती है, तो भी वह योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। 

  • अगर कोई व्यक्ति टैक्स का भुगतान करता है, तो भी वह योजना के पात्र नहीं है। 

  • अगर व्यक्ति किसान के साथ कोई प्रोफेशनल काम जैसे डॉक्टर, वकील, सीए इत्यादि हो तो भी वह योजना का लाभ नहीं उठा सकता।