सर्च करे
Home

Trending

    PM Kisan Yojana: क्या सच में इस तारीख को खत्म होगा इंतजार, खाते में आएंगे 2-2 हजार; 22वीं किस्त का स्टेटस देखें

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 04:38 PM (IST)

    PM Kisan Yojana: किसानों को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। 13 मार्च को किस्त जारी होने या इसकी तारीख की घोषणा की अटकलें लगाई ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    PM Kisan Yojana: क्या सच में इस तारीख को खत्म होगा इंतजार, खाते में आएंगे 2-2 हजार; 22वीं किस्त का स्टेटस देखें

    नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसान इस समय पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के इंतजार (PM Kisan Yojana 22nd Installment) में बैठे हैं। अभी तक उनके खाते में 22वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है। यह इंतजार कब खत्म होगा, इसे लेकर एक तारीख की खूब चर्चा हो रही है। अब ऐसे में सवाल यह है कि क्या सच में उस तारीख को करोड़ों किसानों को तोहफा मिलेगा, क्या उनका इंतजार खत्म होगा?

    आइए जानते हैं कि आखिर वो तारीख कौन सी है जिसे लेकर चर्चा हो रही है और PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें

    PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी?

    किसानों को उम्मीद थी कि होली से पहले उनके खाते में 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभी भी 22वीं किस्त का इंतजार जारी है। इस इंतजार के बीच 13 मार्च की तारीख की खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि 13 मार्च को इस किस्त को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है।

    13 मार्च की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इस दिन पीएम मोदी असम दौरे पर रहेंगे। वह असम के कोकराझार जाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस दिन पीएम मोदी 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं या फिर आगामी किस्त को लेकर तारीख की घोषणा कर सकते हैं।

    13 मार्च को 22वीं किस्त आएगी या नहीं, इसे लेकर सरकार ने अपनी तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी घोषणा की जाती है। अभी तक पीएम किसान के एक्स हैंडल पर आगामी किस्त की तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

    कैसे चेक करें 22वीं किस्त का स्टेटस?

    अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी 22वीं किस्त आएगी या नहीं तो आपको इसके लिए बेनिफिशियरी लिस्ट देखना होगा। अगर इस लिस्ट में आपका नाम होगा तो आपकी किस्त आएगी। बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

    • ऑफिशियल PM-KISAN वेबसाइट पर जाएं।
    • अपना राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव चुनें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
    • ‘सबमिट’ पर क्लिक करने पर, बेनिफिशियरी की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।

    यह भी पढ़ें- EPFO Pension: पेंशन पर बड़ी खबर! न्यूनतम पेंशन ₹7500 करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे पेंशनभोगी