सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी ने खत्म किया किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार, 9.44 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 04:59 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त जारी की। इसके तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,880 करो ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त जारी

    PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त जारी

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने 23वीं किस्त पश्चिम बंगाल से जारी की।

    2. 9.44 करोड़ किसानों को ₹18,880 करोड़ सीधे मिले।

    3. बंगाल के 45 लाख किसानों को ₹900 करोड़ का लाभ।

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 23rd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बंगाल की धरती से पीएम मोदी ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। किसानों को जिस चीज का 13 मार्च 2026 के बाद का इंतजार था, आखिरकार उनका यह इंतजार खत्म हो चुका है। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) योजना की 23वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ₹2,000-₹2,000 की राशि भेजी गई।

    किसानों के खाते में 23वीं किस्त के 2-2 हजार आना शुरू हो चुके हैं। अगर आप एक पात्र किसान हैं तो आपके भी खाते में पैसा आ गया होगा या थोड़े समय में क्रेडिट हो सकता है।

    9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पहुंचे ₹18880 करोड़

    सरकार के अनुसार, 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला है। इसके लिए लगभग ₹18,880 करोड़ की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 23वीं किस्त जारी होने के साथ ही योजना के तहत किसानों को वितरित की गई कुल राशि ₹4.46 लाख करोड़ से अधिक हो गई है।

    PM-KISAN योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाती है। प्रत्येक किस्त में ₹2,000 का भुगतान किया जाता है।

    पश्चिम बंगाल के किसानों को मिला तोहफा

    पश्चिम बंगाल के किसानों को भी इस किस्त का बड़ा लाभ मिला है। राज्य के 45 लाख से अधिक किसानों के खातों में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई है।

    खबरें और भी

    जिन किसानों ने e-KYC, आधार सीडिंग और बैंक खाते से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, उनके खातों में किस्त की राशि पहुंचनी शुरू हो गई है। किसान PM-KISAN पोर्टल पर जाकर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- खाड़ी देश के 'शेख' ने भारतीय बैंक में झोंके ₹26000 करोड़, खरीद ली 60% हिस्सेदारी; विदेशी बना भारतीय बैंक!