सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 जुलाई से होंगी लागू

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 06:11 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (1 जुलाई से 30 सितंबर 2026) के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की घोषणा की है। इस तिमाही में भी ...और पढ़ें

    PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित

    PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित

    HighLights

    1. वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही की दरें घोषित।

    2. छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें अपरिवर्तित रहीं।

    3. PPF, सुकन्या समृद्धि योजना पर पुराना ब्याज जारी।

    नई दिल्ली। छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए बड़ी अपडेट है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी 1 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों (Small Savings Schemes Interest Rate) का एलान कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी।

    प्रेस रिलीज में मंत्रालय ने लिखा- वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (1 जुलाई, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक) के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) पर ब्याज दरें, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (1 अप्रैल, 2026 से 30 जून, 2026 तक) के लिए बताई गई दरों के समान ही रहेंगी।"

    PPF और सुकन्या समृद्धि योजना पर कितना मिलेगा ब्याज?

    सरकार ने इस बार भी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर में बदलाव नहीं किया है। ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) समेत सभी छोटी बचत योजनाओं पर पहले की तरह ही ब्याज मिलता रहेगा

    यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: क्या होता है फिटमेंट फैक्टर, जिससे इन सरकारी कर्मचारियों का बेसिक पे हो जाएगा 5 लाख रुपये?

    छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें

    क्रमांक योजना का नाम जुलाई- सितंबर के लिए ब्याज दर अप्रैल-जून के लिए ब्याज दर
    1 सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की ब्याज दरे 8.20% 8.20%
    2 पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की ब्याज दरे 7.10% 7.10%
    3 नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) की ब्याज दरे 7.70% 7.70%
    4 किसान विकास पत्र (KVP) की ब्याज दरे 7.50% 7.50%
    5 सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) की ब्याज दरे 8.20% 8.20%
    6 मंथली इनकम स्कीम (MIS) की ब्याज दरे 7.40% 7.40%
    7 पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरे 4.00% 4.00%
    8 1-साल की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरे 6.90% 6.90%
    9 2-साल की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरे 7.00% 7.00%
    10 3-साल की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरे 7.10% 7.10%
    11 5-साल की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरे 7.50% 7.50%
    12 5-साल की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) की ब्याज दरे 6.70% 6.70%

    सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिलता रहेगा। वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2 फीसदी ब्याज दर बरकरार रखी गई है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर भी 8.2 फीसदी और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर 7.7 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा।

    यह भी पढ़ें- EPF Interest Rate: बड़ी खबर, सरकार ने FY26 के लिए 8.25% ब्याज दर को दी मंजूरी, इसी महीने खाते में आएगा पैसा?

    खबरें और भी