सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेयर बाजार में 90% लोग क्यों गंवाते हैं पैसा, कैसे बनाएं मुनाफा? 'प्रॉफिट के गणित' में मशहूर ट्रेडर्स ने बताया

    By Jagran BusinessEdited By: Chandrashekhar Gupta
    Updated: Sun, 08 Feb 2026 06:41 PM (IST)

    नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित 'प्रॉफिट का गणित' वर्कशॉप में प्रकाश गाबा और विवेक बजाज जैसे मशहूर ट्रेडर्स ने शेयर बाजार में नुकसान को स्वीकार कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित हुआ 'प्रॉफिट का गणित' वर्कशॉप

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में पैसा कमाना आसान नहीं है क्योंकि यह दुनिया का सबसे कठिन पेशा और चुनौती भरा काम है। स्टॉक मार्केट में लॉस होना एक बड़ी सच्चाई है और इसे स्वीकार करना जरूरी है.. शेयर बाजार में ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग को लेकर यह राय रखी है देश के जाने-माने ट्रेडर्स और मैंटर्स ने। नई दिल्ली में भारत मंडपम में स्टॉक मार्केट पर Shivictry PR की ओर से आयोजित वर्कशॉप 'प्रॉफिट का गणित' में प्रकाश गाबा, विवेक बजाज, कुंदन किशोर, स्वाति कुमारी और प्रवीण अशोक म्हात्रे जैसे एक्सपर्ट्स युवा ट्रेडर्स से रूबरू हुए।

    इस दौरान इन सभी मार्केट एक्सपर्ट्स और मैंटर्स ने शेयर बाजार को लेकर अपने अनुभव साझा किए और यह बताया कि मार्केट में किस तरह से काम करके घाटे से उभरकर मुनाफा कमाया जा सकता है। लेकिन, इसके लिए रूल व सिस्टम बेस्ड ट्रेडिंग और हायर डिसीप्लीन की जरूरत है।

    'मार्केट से अच्छा धंधा नहीं'

    'प्रॉफिट का गणित' में जाने-माने टेक्निकल एक्सपर्ट प्रकाश गाबा ने अपने अतीत के अनुभव शेयर किए और घाटे से मुनाफे तक के सफर के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "शेयर मार्केट से अच्छा कोई धंधा नहीं है लेकिन हर बिजनेस की तरह इसमें लॉस होता है, जिसे स्वीकार करने की जरूरत है। आप अपने नॉलेज और अनुमान से महीने में 20 दिन शेयर बाजार से पैसा कमा लेंगे, लेकिन 21वें दिन अगर नुकसान होता है उसे स्वीकार नहीं करेंगे और आपका यह अहंकार 20 दिन के मुनाफे पर भारी पड़ जाएगा, इसलिए लॉस को स्वीकार करें, जैसे किसी और धंधे में हम करते हैं।"

    उन्होंने ट्रेडर्स से कहा कि हमेशा ट्रेड लेने से पहले धैर्य रखें और लेवल बेस्ड बायिंग करें, लेकिन साथ ही स्टॉप लॉस का सख्ती से पालन करें।

    'एंट्री आसान, एग्जिट बड़ी चुनौती'

    स्टॉकएज के फाउंडर और मशहूर ट्रेडर, विवेक बजाज ने कहा कि हर ट्रेडर के साथ सबसे बड़ी चुनौती शेयर से एग्जिट करना होती है। ट्रेड लेना बहुत आसान लेकिन एग्जिट करना सबसे मुश्किल काम है। ऐसा इसलिए कि ट्रेड में मुनाफा होने पर ट्रेडर जल्दी प्रॉफिट बुक नहीं करते और लॉस में जाने पर लंबे समय तक ट्रेड में बने रहते हैं और यहीं पर स्टॉप लॉस महत्वपूर्ण होता है जो बड़े नुकसान से हमें बचाता है।

    विवेक बजाज ने कहा कि शेयर का ऊपर और नीचे जाना एक स्वभाव है इसलिए हर ट्रेड से पहले ट्रेडर को मुनाफा और नुकसान तय करके चलना चाहिए। अच्छे ट्रेडर की सबसे बड़ी पहचान यह होती है कि वे सबसे पहले लॉस बुक करते हैं, और जो बुक नहीं करते हैं वे अपनी सारी पूंजी गंवा देते हैं।

    इस वर्कशॉप में मशहूर स्टॉक मार्केट मैंटर, कुंदन किशोर ने कहा कि भारत समेत दुनियाभर में 90 फीसदी ट्रेडर, शेयर बाजार में पैसा गंवाते हैं और इनमें पढ़े-लिखे लोग भी शामिल हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है ये लोग ट्रेड को लेकर डिसीप्लीन फॉलो नहीं करते हैं। इस वर्कशॉप में स्वाति कुमारी, अभय चांदलिया और सीए अभिषेक जैन समेत अन्य वक्ताओं ने भी टैक्स, पर्सनल फाइनेंस और आईपीओ समेत मार्केट से जुड़े अन्य विषयों पर अपने विचार साझा किए।

    ये भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद FMCG सेक्टर में आएगी बड़ी तेजी, खरीदना चाहिए HUL और Dabur के शेयर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

    ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स को मिलेगी मदद

    भारत मंडपम में हुए ‘प्रॉफिट का गणित’ वर्कशॉप को लेकर शिविक्ट्री पीआर के डायरेक्टर हिमांशु कोठारी ने कहा कि लोगों ने स्पीकर्स को काफी ध्यान से सुना और उनकी बताई हुई स्ट्रेटेजी को समझा भी। कारोबारियों को इस इवेंट में जहां नेटवर्किंग का मौका मिला तो वहीं ट्रेडर और इंवेस्टर्स को मार्केट में बेहतर स्टेप लेने का गाइडेंस मिला। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारे पार्टनर्स का भी काफी सहयोग मिला, जिसके जरिए कार्यक्रम सफल हो पाया। अब भविष्य में भी इस तरह के कई कार्यक्रम करने की प्लानिंग है, जिससे ऑडियंस के लिए बेहतर आउटकम निकलकर सामने आ सके।