RBI Governor: संजय मल्होत्रा ने संभाली कमान, बनें आरबीआई के 26वें गवर्नर
RBI Governor आज से आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra)हैं। जी हां संजय मल्होत्रा ने आरबीआई गवर्नर के कार्यों का कमान संभाला है। पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास के पद छोड़ने के बाद संजय मल्होत्रा को स्थान मिला है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इससे संबंधित अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर (RBI Governor) के पद पर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) की नियुक्ति हो गई हैं। वह केंद्र बैंक के 26वें गवर्नर बनें हैं। उन्होंने केंद्र बैंक के गवर्नर की कमान आज से संभाली है।
आज सुबह संजय मल्होत्रा केंद्र बैंक के हेडक्वाटर पहुंचे थे। यहां बैंक के कई सीनियर स्टाफ ने उनका स्वागत किया। सेंट्रल बैंक ने अपने सोशल मीडिया के पोस्ट के माध्यम से मल्होत्रा के अप्वाइंटमेंट को कन्फर्म किया। इसको लेकर आरबीआई ने सोशल मीडिया "X" पर कुछ तस्वीरें भी शेयर किया हैं।
Shri Sanjay Malhotra takes charge as the 26th Governor of Reserve Bank of India for the next 3 years w.e.f December 11, 2024#RBI #rbigovernor #sanjaymalhotra #rbitoday pic.twitter.com/aa7UdIcWIS
— ReserveBankOfIndia (@RBI) December 11, 2024
संजय मल्होत्रा ने हाल ही में राजस्व सचिव के रूप में कार्य किया। अब उन्होंने आरबीआई गवर्नर के साथ विभिन्न भूमिकाएं निभाने वाली महत्वपूर्ण संस्था की जिम्मेदारी लेने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। उनके दस्तावेज के हस्ताक्षर करते समय वहां पर आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे, एम राजेश्वर राव, और टी रबी शंकर भी मौजूद थे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने स्टेटमेंट में कहा कि संजय मल्होत्रा तीन साल तक आरबीआई गवर्नर का कार्यभार संभालेंगे। आपको बता दें कि संजय मल्होत्रा ने पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास का स्थान लिया है। शक्तिकांत दास ने छह साल के कार्यकाल के बाद मंगलवार को पद छोड़ा।
IAS अधिकारी हैं संजय मल्होत्रा
संजय मल्होत्रा 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह राजस्थान कैडर में थें। आपको बता दें कि संजय मल्होत्रा राजस्थान के रहने वाले हैं। मल्होत्रा को 2022 में रेवेन्यू डिपार्टमेंट में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह फाइनेंस सर्विस डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी भी थे। इसके अलावा वह REC लिमिटेड जो सरकारी कंपनी हैं उनके चेयरमैन और एमडी रह चुके हैं।
संजय मल्होत्रा की शिक्षण की बात करें तो उन्होंने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है। उनके पास प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स डिग्री है। वह पिछले तीस सालों में कई डिपार्टमेंट जैसे पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस में सर्विस दे चुकें हैं।
ब्याज दर में कटौती की उम्मीद
संजय मल्होत्रा के गवर्नर बनने के बाद एनलिस्ट का कहना है कि रेपो रेट में कटौती हो सकती है। आपको बता दें कि 4 दिसंबर से 6 दिसंबर 2024 को हुई एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कटौती नहीं की गई। अब अगली बैठक फरवरी 2024 में होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी में रेपो रेट में कटौती हो सकती है। वर्तमान में रेपो रेट 6.5 फीसदी है। आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट में कटौती हुई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।