सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Repo Rate: कब-कब EMI की ब्याज दरों को घटाने-बढ़ाने पर होगा फैसला, RBI की बताई गई नई डेट को कर लें नोट

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 09:48 PM (IST)

    भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठकों का विवरण जारी किया है। पहली बैठक 6-8 अप्रैल को होगी, जिसके बाद अ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा के लिए मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक का विवरण जारी किया। पहली दर निर्धारण बैठक छह से आठ अप्रैल को आयोजित होगी।

    आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय दर निर्धारण समिति अगले वित्त वर्ष में कुल छह बैठकें करेगी। आमतौर पर, बैठक के तीसरे दिन समिति प्रस्ताव पर मतदान करती है और मतदान पूरा होने के बाद रिजर्व बैंक गवर्नर निर्णय की घोषणा करते हैं। दूसरी मौद्रिक समीक्षा बैठक तीन से पांच जून तक होगी। इसके बाद अगस्त, अक्टूबर, दिसंबर और फरवरी में तीन दिवसीय की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

    MPC Meeting Schedule

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 की धारा 45ZI के अनुसार, MPC की बैठकें निम्नलिखित तारीखों पर आयोजित की जाएंगी

    • 6, 7 और 8 अप्रैल 2026
    • 3, 4 और 5 जून 2026
    • 3, 4 और 5 अगस्त 2026
    • 5, 6 और 7 अक्टूबर 2026
    • 2, 3 और 4 दिसंबर 2026
    • 3, 4 और 5 फरवरी 2027

    मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) में कुल छह सदस्य होते हैं। एमपीसी महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो दर तय करने का काम करती है। इसमें तीन आरबीआई अधिकारी (गवर्नर सहित) और तीन बाहरी सदस्य शामिल हैं, जिन्हें केंद्र सरकार नियुक्त करती है।