सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश अंबानी का बड़ा दांव, ऑस्ट्रेलिया की इस कंपनी में खरीद ली बड़ी हिस्सेदारी; ये रही पूरी डिटेल

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 04:40 PM (IST)

    मुकेश अंबानी की रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने ऑस्ट्रेलिया की हेल्थ-फोकस्ड बेवरेज कंपनी गुडनेस ग्रुप ग्लोबल (GGG) में मेजॉरिटी हिस्सेदा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुकेश अंबानी का बड़ा दांव, ऑस्ट्रेलिया की इस कंपनी में खरीद ली बड़ी हिस्सेदारी; ये रही पूरी डिटेल

    PTI, नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने एक बड़ा दांव चला है। कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया की हेल्थ-फोकस्ड बेवरेज कंपनी गुडनेस ग्रुप ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (GGG) में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की।

    यह डील RCPL की ऑस्ट्रेलियाई कंज्यूमर गुड्स मार्केट में एंट्री है और ग्लोबल हेल्थ बेवरेज सेक्टर में इसकी मौजूदगी को बढ़ाएगी। इस सौदे में 'बेटर-फॉर-यू' पेय व्यवसाय शामिल है, जिसके जरिये आरसीपीएल को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में प्रवेश करने और अपनी विदेशी उपस्थिति का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

    इस अधिग्रहण से GGG के पॉपुलर ब्रांड, नेक्सबा और PACE, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर बनाया गया एक हाइड्रेशन ड्रिंक है, RCPL के पोर्टफोलियो में शामिल हो जाएंगे। यह कदम कंपनी को इन ब्रांड्स को भारत सहित नए बाजारों में लाने में भी मदद करेगा।

    एक संयुक्त बयान के अनुसार, "इस रणनीतिक साझेदारी के तहत, आरसीपीएल भारत सहित नए बाजारों में गुडनेस ग्रुप के प्रमुख स्वास्थ्यवर्धक पेय ब्रांड जैसे 'नेक्सबा' और 'पेस' को बढ़ावा देने में मदद करेगी। कंपनी ने इस अधिग्रहण की राशि और हिस्सेदारी के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया है। यह साझेदारी स्वास्थ्य आधारित पेय पोर्टफोलियो विकसित करने के आरसीपीएल के प्रयासों को और मजबूत करती है।

    मुकेश अंबानी की RCPL के डायरेक्टर टी कृष्णकुमार ने कहा कि यह पार्टनरशिप "भारत से RCPL को एक ग्लोबल FMCG कंपनी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है"। उन्होंने कहा कि यह डील कंपनी के हेल्थ-बेस्ड बेवरेज की रेंज को मजबूत करेगी और GGG के प्रोडक्ट्स को कई बाजारों में उपलब्ध कराएगी।

    गुडनेस ग्रुप के फाउंडर ट्रॉय डगलस ने इस पार्टनरशिप का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि RCPL की मजबूत सप्लाई चेन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क इसे कंपनी को ग्लोबली विस्तार करने में मदद करने के लिए एक आइडियल पार्टनर बनाता है। डगलस ने कहा, "RCPL के साथ, हमें एक मजबूत और अनुभवी पार्टनर मिला है, क्योंकि हमारा लक्ष्य अगले पांच सालों में 50 पश्चिमी बाजारों तक पहुंचना है।"

    सिडनी में स्थित, गुडनेस ग्रुप अपने 'बेटर-फॉर-यू' ड्रिंक्स के लिए जाना जाता है। नेक्सबा एक जीरो-कैलोरी, प्लांट-बेस्ड बेवरेज है जो गट हेल्थ पर फोकस करता है, जबकि BISON एक प्रोटीन ड्रिंक है। इसी तरह, GOOD BREKKIE हेल्दी लिक्विड ब्रेकफास्ट ऑप्शन देता है, और PACE एक हाइड्रेशन ड्रिंक है जिसे कमिंस के साथ मिलकर बनाया गया है, जिनकी क्रिकेट खेलने वाले देशों में बड़ी फैन फॉलोइंग है।

    यह भी पढ़ें- India US Trade Deal: 10 प्वाइंट में समझिए भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पूरी गुत्थी, किसको कितना फायदा?