Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI FD Interest rate: स्टेट बैंक ने दो महीने में दूसरी बार FD पर घटाया ब्याज, जानिए अब कितना मिलेगा रिटर्न

    Updated: Tue, 20 May 2025 01:02 PM (IST)

    SBI FD interest rate Cut देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने लगातार दूरे महीने ब्याज दरों में कटौती की है। पिछले महीने इसने FD पर ब्याज 0.25% घटाया था इस बार इसने 0.2% कटौती की है। यह कटौती सभी अवधि की एफडी के लिए है। सीनियर सिटीजन के लिए भी ब्याज दरें घटाई गई हैं। जानिए SBI की नई ब्याज दरें

    Hero Image
    जानिए सबसे अधिक Interest किस अवधि की एफडी पर मिलेगा

    SBI FD interest rate: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरों में फिर कटौती कर दी है। इसने 7 दिन से लेकर 10 साल तक, हर अवधि की एफडी पर ब्याज दर 0.20 प्रतिशत घटाई है। यह कटौती 16 मई से लागू हो गई है। आईए जानते हैं कि SBI में कितनी अवधि के लिए पैसे जमा करने पर कितना ब्याज मिलेगा, और सबसे ज्यादा ब्याज किस अवधि की एफडी पर मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI सीनियर सिटीजन को एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है?

    एसबीआई की वेबसाइट पर दी जानकारी (SBI latest fixed deposit rates) के अनुसार 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर आम लोगों और वरिष्ठ नागरिक (senior citizen) दोनों के लिए ब्याज दरें घटाई गई हैं। दो साल से लेकर तीन साल से कम अवधि की एफडी पर सबसे अधिक 6.7% ब्याज (SBI FD highest interest rate tenure) मिलेगा। उसके बाद सबसे अधिक 6.55% ब्याज तीन साल से लेकर पांच साल से कम की एफडी पर मिलेगा। सभी अवधि के लिए सीनियर सिटीजन को आम लोगों की तुलना में 0.5% अधिक ब्याज मिलेगा।

    एसबीआई ने 7 दिन की एफडी पर ब्याज की दर 3.5% से घटाकर 3.3% कर दी है। देश के सबसे बड़े बैंक ने पिछले महीने भी डिपॉजिट रेट में 0.1% से 0.25% की कटौती की थी।

    इस टेबल में देखते हैं कि SBI किस अवधि की FD पर कितना ब्याज दे रहा हैः

    महंगाई दर लगातार नीची रहने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल में रेपो रेट 0.25% घटाया था। उसके बाद एसबीआई ने भी एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की थी।

    नेट प्रॉफिट के लिहाज से दुनिया की 100 सबसे बड़ी कंपनियों में भारत की तीन कंपनियां शामिल हैं। उनमें एक एसबीआई भी है। बाकी दो कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी हैं। वर्ष 2024-25 में एसबीआई को 70,901 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ। यह 2023-24 के 61,077 करोड़ रुपये से 16% अधिक है।