SBI FD Rates: स्टेट बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में की कटौती, जानें अब कितना मिलेगा इंटरेस्ट
SBI FD Rates स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी एफडी की रेट्स को रिवाइज किया है। बैंक ने एफडी कराने वाले निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर रेट ऑफ इंटरेस्ट कम कर दिया है। आइए जानते हैं कि अब FD कराने पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा।

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बार फिर से ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने सेविंग अकाउंट्स में मिलने वाले इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। इसे घटाकर 2.5% कर दिया है।इसके साथ बैंक ने FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (SBI Cuts FD Rates) पर मिलने वाले इंटरेस्ट में कटौती कर दी है।
इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ने 15 अक्टूबर 2022 में सेविंग अकाउंट्स पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती की थी। उस दौरान 10 करोड़ रुपये से कम की राशि पर बैंक ग्राहकों को 2.70% का इंटरेस्ट देता था। और 10 करोड़ रुपये से अधिक राशि पर बैंक 3% का ब्याज देता था।
SBI ने FD के इंटरेस्ट रेट पर चलाई कैंची, जानें अब कितना मिलेगा ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी सभी FD पर मिलने वाली ब्याज दरों (SBI FD Rates) में कुछ न कुछ कटौती की है। यह कटौती अवधि के आधार पर 5-75 बेसिस प्वाइंट्स के आधार पर की गई है।
- 7 से 45 दिन की FD पर पहले 3.50%का ब्याज मिलता था। अब 3% का ब्याज मिलेगा।
- 46 से 179 दिनों की FD पर ग्राहकों को 4.25% का ब्याज मिलेगा। पहले 4.75% का ब्याज मिलता था।
- 211 दिनों से लेकर 1 साल से कम की FD पर अब 5.50% का ब्याज मिलेगा। पहले इस पर 6% का ब्याज मिलता था।
- 1 साल से ज्यादा और 2 साल से कम की FD पर अब SBI के ग्राहकों को 6.30% की ब्याज मिलेगी। पहले इस पर 6.80% का ब्याज मिलता था।
- 2 साल से ज्यादा 3 साल से कम पर 6.50% का ब्याज मिलेगा। इससे पहले इस समय अवधि पर 7% का ब्याज मिलता था।
- 3 साल से अधिक और 5 साल से कम की SBI FD पर अब 6.25% का इंटरेस्ट मिलेगा। पहले इस पर 6.75% का ब्याज मिलता था।
- 5 साल से लेकर 10 साल तक की FD पर अब 6% का ब्याज मिलेगा। पहले इस पर 6.50% का ब्याज मिलता था।
सीनियर सिटीजन को FD पर कितना मिलेगा ब्याज
-
सीनियर सिटीजन को 7 से 45 दिन की FD 3.5% ब्याज दर मिलेगी।
सीनियर सिटीजन को 46 से 179 दिनों की FD पर 5.5% का ब्याज मिलेगा।
- सीनियर सिटीजन को 1 साल से ज्यादा और 2 साल से कम की FD पर 6.80% की ब्याज मिलेगी।
- सीनियर सिटीजन को 2 साल से ज्यादा 3 साल से कम पर 7% का ब्याज मिलेगाी।
- सीनियर सिटीजन को 3 साल से अधिक और 5 साल से कम की SBI FD पर 6.75% का इंटरेस्ट मिलेगा।
- सीनियर सिटीजन को 5 साल से लेकर 10 साल तक की FD पर अब 6.50% की ब्याज मिलेगी।
SBI ने सेविंग अकाउंट्स में मिलने वाला इंटरेस्ट रेट किया कम
भारतीय स्टेट बैंक ने सेविंग अकाउंट्स में मिलने वाले ब्याज दर में 5 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है। बैंक द्वारा जारी की गई नई ब्याज दर 2.65% प्रतिवर्ष है। इससे पहले SBI सेविंग अकाउंट्स पर 2.70% ब्याज देता था। नई ब्याज दरें सभी तरह के सेविंग अकाउंट्स पर लागू होंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।