ये हैं भारत के 'किचन किंग'! कुकर से देश में बनाई पहचान; परिवार के दिवालिया बिजनेस को बनाया टॉप ब्रांड
टी.टी. जगन्नाथन ने अपने पारिवारिक व्यवसाय टीटीके प्रेस्टीज को दिवालिया होने से बचाया और उसे भारत का अग्रणी किचन अप्लायंस ब्रांड बनाया। उन्होंने प्रेशर ...और पढ़ें

दिवंगत उद्योगपति, टीटी जगन्नाथन, टीटीके प्रेस्टिज के पूर्व चेयरमैन
नई दिल्ली। 'जो बीवी से करे प्यार, वो प्रेस्टिज से कैसे करे इनकार...' 80-90 के दशक में टीवी पर आने वाला यह एड आपने जरूर देखा होगा और आप जान गए होंगे कि हम किस मशहूर ब्रांड और उसके प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं। लेकिन, क्या आप यह जानते हैं कि इस ब्रांड को किसने और कैसे बनाया। आखिर, क्यों वो कहलाए...भारत के किचन किंग। दरअसल, यह कहानी है..टीटी जगन्नाथन (TT Jagannathan) की, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने काम और कारोबार से अनोखी छाप छोड़कर गए हैं।
टीटी जगन्नाथन को भारत में किचन एप्लायंसेज के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला उद्योगपति कहा जाता है। टीटीके प्रेस्टीज, को भारत का सबसे भरोसेमंद घरेलू उपकरण ब्रांड बनाने के लिए टीटी जगन्नाथन ने कड़ी मेहनत की। उन्हें यह बिजनेस विरासत में मिला था, जिसे उन्होंने ना सिर्फ दिवालिया होने से बचाया बल्कि बुलंदियों पर पहुंचाया। आइये आपको बताते हैं उनकी कामयाबी की कहानी...
विरासत में मिला बिजनेस
टीटी जगन्नाथन, दक्षिण भारत के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके दादा, टी.टी. कृष्णामाचारी, भारत के पूर्व वित्त मंत्री थे और उन्होंने ही 1928 में TTK ग्रुप की स्थापना की थी। साल 1970 में टीटी जगन्नाथन ने अपना फैमिली बिजनेस संभाला।
पढ़ाई के बाद मिली कंपनी की कमान
टीटी जगन्नाथन ने IIT मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की और इसके बाद उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से ऑपरेशंस रिसर्च में मास्टर डिग्री हासिल की। 1970 के दशक में जब उन्होंने पारिवारिक व्यवसाय (TTK Group) की जिम्मेदारी संभाली, तब कंपनी भारी कर्ज में डूबी हुई थी और लगभग बंद होने के कगार पर थी।
खबरें और भी
ऐसे मुश्किल वक्त में उन्होंने भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपने इंजीनियरिंग हुनर का असली परिचय दिया। उनके नेतृत्व में, देश में प्रेस्टीज ब्रांड, विश्वसनीयता और अभूतपूर्व इनोवेशन का पर्याय बन गया। टीटी जगन्नाथन के सबसे उल्लेखनीय योगदानों में से एक प्रेशर कुकर में गैस्केट रिलीज सिस्टम का आविष्कार था, और इस सेफ्टी स्टैंडर्ड ने इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित किए और लाखों उपभोक्ताओं का विश्वास अर्जित किया।
'कौन खरीदेगा तुम्हारा कुकर'
दरअसल, जब उन्होंने कंपनी के प्रमुख कारखाने, बेंगलुरु स्थित कुकर प्लांट का कार्यभार संभाला, तब तक प्रेस्टीज ब्रांड भारतीय रसोई में पहले से ही एक अहम हिस्सा बन चुका था। हालांकि, उस वक्त इस ब्रांड पर सुरक्षा संबंधी खराब छवि का दाग लगा हुआ था। कंपनी के कुकर फटने की घटनाओं में कई महिलाएं घायल हुई थीं। इसके बाद टीटी जगन्नाथन ने उत्तर भारत के बाजारों का दौरा किया, तो दुकानदारों ने कथित तौर पर उनसे साफ-साफ कहा, "आपके कुकर खतरनाक हैं। इन्हें कौन खरीदेगा?"
इस अपमान से टीटी जगन्नाथन टूटे नहीं बल्कि समाधान खोजने की दिशा में आगे बढ़े और भारतीय उद्योग के सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा आविष्कारों में से एक, गैस्केट रिलीज़ सिस्टम (GRS) को इजाद किया। उनकी इंजीनियरिंग टीम ने एक प्रेशर कुकर डिज़ाइन किया, जिसका रबर गैस्केट मुख्य वेंट के खराब होने पर अतिरिक्त भाप को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल देता था। यह डिज़ाइन आकर्षक, सस्ता और क्रांतिकारी था। जगन्नाथन अक्सर गर्व से कहते थे, "तब से लेकर आज तक, प्रेस्टीज का एक भी कुकर फटा नहीं है।"
TTK Prestige बना टॉप ब्रांड
टीटी जगन्नाथन की लीडरशिप और 5 दशक के कार्यकाल में 'TTK Prestige' प्रेशर कुकर और किचन अप्लायंसेज सेक्टर में भारत का सबसे भरोसेमंद और बड़ा ब्रांड बन गया। बता दें कि टीटीके प्रेस्टिज, भारत की पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जो शेयर बाजार में लिस्टेड है और इसका मार्केट कैप 7000 करोड़ से ज्यादा है।
ये भी पढ़ें- सोना, पेट्रोल और विदेश यात्रा.. ये कैसे पहुंचाते हैं विदेशी मुद्रा भंडार को नुकसान; समझें PM मोदी की अपील के मायने
कंपनी के होसुर, कोयंबटूर, करजन, रुड़की और खारदी में 6 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और 2 खास अनुसंधान एवं विकास केंद्र हैं। कंपनी प्रेस्टीज प्रेशर कुकर, कुकवेयर, वैल्यू-एडेड गैस स्टोव, इंडक्शन कुकटॉप और राइस कुकर में एक टॉप ब्रांड है। यह भारत की एकमात्र कंपनी है जो संपूर्ण इंडक्शन कुकिंग सॉल्युशन ऑफर करती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।