Sukanya Samriddhi Yojana वाले हो जाए सावधान, 31 मार्च से पहले कर लें ये काम; नहीं तो स्कीम हो जाएगी बंद
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के निवेशकों को 31 मार्च से पहले सालाना निवेश करना अनिवार्य है, नहीं तो आपका खाता इनएक्टिव हो सकता है। ...और पढ़ें

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) एक फेमस स्कीम है। ये स्कीम खास तौर पर बेटियों के लिए है। ये योजना इसलिए भी पॉपुलर है क्योंकि इसके तहत निवेशकों को आकर्षित रिटर्न मिल जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेशकों को 8.2 फीसदी का रिटर्न मिलता है।
इस स्कीम का लाभ लेते रहने के लिए निवेशकों को कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। अगर आपने 31 मार्च से पहले योजना से जुड़ा ये काम पूरा नहीं किया तो आपका खाता इनएक्टिव हो सकता है।
ये काम तुरंत कर लें पूरा
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत माता-पिता का एक वित्त वर्ष में कम से कम एक बार निवेश करना जरूरी है। अगर आपने किसी वित्त वर्ष योजना में पैसा नहीं लगाया तो आपका खाता इनएक्टिव हो सकता है।
कितनी लगाए राशि?
एक वित्त वर्ष में निवेशक कम से कम 250 रुपये लगा सकते हैं। इसके साथ ही अधिकतम आप 1,50,000 रुपये निवेश कर सकते हैं। इसलिए चाहे 250 रुपये ही निवेश करें लेकिन ये ध्यान रखें कि आप हर साल इस स्कीम में पैसा लगा रहे हो। ये पैसे आपको वहां जमा कराने होंगे, जहां आपने अपनी बेटी के नाम पर खाता खुलवाया हो।
कौन कर सकता है निवेश
इस स्कीम में माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर पैसा लगा सकते हैं। एक परिवार में केवल दो बेटियों के लिए स्कीम के तहत पैसा लगाया जा सकता है। क्योंकि ये सरकारी योजना है। इसलिए आपका पैसा यहां पूरी तरह से सुरक्षित रहता है।
आप इस खाते से बेटी की शिक्षा के लिए पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन शर्त ये है कि आपको 50 फीसदी तक निकासी तभी कर पाएंगे जब बेटी 10वी कक्षा पास कर लेगी। 10वी कक्षा के बाद होने वाली हाइर एजुकेशन के लिए आप 50 फीसदी तक पैसा निकाल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पैसे आपको बेटी के 18 साल होने के बाद मिलते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।