Largest Mutual Funds: ये हैं देश के 10 सबसे बड़े MF, 33% तक का रिटर्न; आपके लिए कौन सा है बेस्ट? देखें लिस्ट
largest mutual funds in India म्यूचुअल फंड का सिलेक्शन काफी मुश्किल होता है। अगर आप सही म्यूचुअल फंड नहीं चुनते हैं तो इसका सीधा असर आपके निवेश पर पड़ता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं देश के 10 बड़े और लोकप्रिय म्यूचुअल फंड्स के बारे में जो अपने निवेशकों को 33% तक का रिटर्न देते हैं।

नई दिल्ली| largest mutual funds in India : म्यूचुअल फंड को निवेश के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। अगर आप शेयर मार्केट के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते या फिर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं रखते तो एक्सपर्स्ट भी आपको म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह देते हैं। म्यूचुअल फंड (mutual funds) का सिलेक्शन काफी मुश्किल होता है। अगर आप सही म्यूचुअल फंड नहीं चुनते हैं तो इसका सीधा असर आपके निवेश पर पड़ता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं देश के 10 बड़े और लोकप्रिय म्यूचुअल फंड्स (mutual funds India) के बारे में जो अपने निवेशकों को मोटा रिटर्न (best returns 2025) दिया है।
अलग-अलग कैटेगरी में आते हैं ये फंड
ये फंड अलग-अलग कैटेगरी में आते हैं। जैसे- फ्लेक्सी कैप, मिड कैप, लार्ज कैप और लिक्विड फंड, जो हर तरह के निवेशक की जरूरत को पूरा करते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से समझते हैं।
1. Parag Parikh Flexi Cap Fund : ये इस समय देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड स्कीम है। हाल में इस फंड ने एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड को पीछे छोड़ा है। इस फंड ने अपने निवेशकों को 3 साल में 25.46% का रिटर्न दिया है। इसका 3 साल का कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 25.50% है और एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) यानी फंड साइज़ 1,03,867 करोड़ रुपए का है।
2. HDFC Balanced Advantage Fund : छह महीने पहले तक यह देश का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड था, अब यह दूसरे नंबर पर है। इस फंड ने पिछले 3 साल में 23.94% का रिटर्न दिया है। इसका CAGR 23.99% और फंड साइज 97,460 करोड़ रुपए का है। यह हाइब्रिड फंड है, जो संतुलित रिटर्न देता है।
3. HDFC Mid Cap Fund : यह फंड निवेशकों में काफी लोकप्रिय है। खासकर युवा इसे बहुत पसंद करते हैं। क्योंकि, तीन साल में इसने 33.65% का रिटर्न दिया है। इसका CAGR 33.72% और फंज साइज 79,717 करोड़ रुपए का है। निवेश के लिए मिड कैप का यह फंड बेस्ट माना जाता है।
4. HDFC Flexi Cap Fund : इस फंड का CAGR 28.47% है और इसका फंड साइज़ यानी AUM 75,784 करोड़ रुपए का है। इसने तीन साल में अपने निवेशकों को 28.42% का रिटर्न दिया है।
5. SBI Equity Hybrid Fund : हाइब्रिड कैटेगरी के इस फंड का CAGR 18.53% और फंड साइज 75,639 रुपए का है। निवेश के लिए यह काफी सुरक्षित माना जाता है। इसने पिछले 3 साल में 18.50% का रिटर्न दिया है।
6. ICICI Pru Large Cap Fund : यह फंड काफी स्थिर माना जाता है। इसने 3 साल में अपने निवेशकों को 23.36% का रिटर्न दिया है। इसका CAGR 23.40% और फंड साइज 69,762 करोड़ रुपए का है।
7. SBI Liquid Fund : यह लिक्विड फंड है। इसका CAGR 7% और फंड साज 67,476 करोड़ रुपए का है। इसने 3 साल में 7% का रिटर्न दिया है।
8. Kotak Arbitrage Fund : 67,362 करोड़ रुपए के फंड साइज वाले इस फंड का CAGR 7.73% है। यह कम जोखिम वाला फंड है। इसने 3 साल में 7.72% का रिटर्न दिया है।
9. HDFC Liquid Fund : इसे शॉर्ट-टर्म निवेश के लिए बेहतर माना जाता है। इसका CAGR 7.01% है, जबकि फंड साइज 64,397 रुपए का है। इसने 3 साल में 7.01% का रिटर्न दिया है।
10. ICICI Pru Balanced Advantage Fund : तीन साल में 15.62% रिटर्न देने वाला यह हाइब्रिड फंड काफी लोकप्रिय है। इसका CAGR 15.65% और फंड साइज 63,786 करोड़ रुपए का है।
बता दें कि ये फंड ये फंड अपने Assets Under Management (AUM), Compounded Annual Growth Rate (CAGR) और Net Asset Value (NAV) के आधार पर निवेशकों के बीच लोकप्रिय हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।