ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे घर, देखें अमीरों के गजब आशियाने; नंबर 1 पर इस शाही परिवार का महल
यह लेख दुनिया के पांच सबसे महंगे घरों (Top 5 Expensive House in the World) पर प्रकाश डालता है, जो उच्च-नेट-वर्थ वाले व्यक्तियों के लिए सिर्फ निवास से ...और पढ़ें

ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे घर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। अधिकतर लोगों के लिए एक घर का मालिक होना जीवन भर का सपना सच होने जैसा हो सकता है। लेकिन, हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों (HNWIs) के लिए ऐसा नहीं है। HNWIs सिर्फ शानदार रहने की जगह से कुछ ज्यादा ही चाहते हैं। उन्हें ऐसे घरों की जरूरत होती है जो अनोखे अनुभव और कल्चरल रिचनेस दें, जिससे उनकी अमीरी का पता लगे। आइए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे घरों (Top 5 Expensive House in the World) के बारे में हैं।
बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace)
बकिंघम पैलेस ब्रिटेन के शाही परिवार का घर है। ये 1705 में बनकर तैयार हुआ था। इसकी वैल्यू आज 490 करोड़ डॉलर आंकी जाती है। भारतीय करेंसी में ये रकम 45235 करोड़ रुपये बनती है।
एंटीलिया (Antilia)
दूसरे नंबर पर है एंटीलिया, जिसके मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। इस घर की कीमत करीब 15000 करोड़ रुपये आंकी जाती है। ये एशिया का सबसे महंगा प्राइवेट रेसिडेंस भी है। एंटीलिया 2010 में बनकर तैयार हुआ था।

विला लियोपोल्डा (Villa Leopolda)
विला लियोपोल्डा दुनिया का सबसे महंगा विला है। इसे बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने बनवाना शुरू किया था। मगर ये उनके बाद कंप्लीट हुआ था। इस विला की वैल्यू 75 करोड़ डॉलर आंकी जाती है, जो करीब 6924 बनते हैं।

लेस पैलेस बुलेस (Les Palais Bulles)
लेस पैलेस बुलेस 1989 में बनकर तैयार हुआ था। इसे फ्रांसीसी उद्योगपति पियरे बर्नार्ड के लिए बनाया गया था, और बाद में फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन ने इसे छुट्टियों के घर के रूप में खरीदा था। इस घर की वैल्यू इसकी वैल्यू 35 करोड़ डॉलर या करीब 3231 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
विला लेस सेड्रेस (Villa Les Cèdres)
यूक्रेन के अरबपति और सिस्टम कैपिटल मैनेजमेंट (SCM) ग्रुप के मालिक रिनत अख्मेतोव ने 2019 में विला लेस सेड्रेस को खरीदा था। उन्होंने ऐतिहासिक 14-बेडरूम वाली फ्रेंच रिवेरा एस्टेट को करीब 221 मिलियन डॉलर में खरीदा था, जो भारतीय करेंसी में आज 2040 करोड़ रुपये बनते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।