खाड़ी देश के 'शेख' ने भारतीय बैंक में झोंके ₹26000 करोड़, खरीद ली 60% हिस्सेदारी; विदेशी बना भारतीय बैंक!
संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख बैंक Emirates NBD ने भारतीय निजी क्षेत्र के RBL Bank में 26,000 करोड़ रुपये का निवेश कर 60% बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली ...और पढ़ें

HighLights
Emirates NBD ने RBL Bank में 60% बहुमत हिस्सेदारी खरीदी।
26,000 करोड़ रुपये का निवेश, बैंक को मिला मजबूत आधार।
भारत-यूएई के बीच रणनीतिक बैंकिंग साझेदारी मजबूत हुई।
नई दिल्ली। भारतीय बैंकिंग सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है। 82 साल पुराने भारतीय बैंक RBL Bank में खाड़ी देश UAE के बैंक ने हिस्सेदारी खरीद ली है। संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख बैंक Emirates NBD ने भारतीय निजी क्षेत्र के RBL Bank में करीब 2.75 अरब डॉलर (लगभग 26,000 करोड़ रुपये) का निवेश कर बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार NBD ने 2.75 अरब डॉलर का निवेश कर 60% हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
RBL Bank के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. सुब्रमणियाकुमार ने कहा कि यह निवेश बैंक के कारोबार को नई ताकत देगा। उनके मुताबिक यह सौदा बैंक के लिए दीर्घकालिक और टिकाऊ विकास की मजबूत नींव तैयार करेगा।
RBL Bank के बोर्ड में नए निदेशकों को शामिल करने की मिली मंजूरी
इस सौदे की घोषणा पहली बार अक्टूबर 2025 में की गई थी। सभी आवश्यक नियामकीय मंजूरियां मिलने और अन्य शर्तें पूरी होने के बाद अब इसका औपचारिक समापन हो गया है। शेयरों के प्रेफरेंशियल इश्यू और अनिवार्य ओपन ऑफर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद Emirates NBD की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई।
सौदे के पूरा होने के साथ ही RBL Bank के निदेशक मंडल में Emirates NBD के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी गई है। इनमें Emirates NBD के ग्रुप सीईओ Shayne Nelson, ग्रुप सीएफओ Patrick Sullivan, ग्रुप हेड ऑफ स्ट्रेटेजी Neeraj Makin, ग्रुप चीफ रिस्क ऑफिसर Manoj Chawla और रिटेल बैंकिंग एवं वेल्थ मैनेजमेंट प्रमुख Marwan Hadi शामिल हैं।
बैंक के अनुसार ये सभी निदेशक Emirates NBD के नामित प्रतिनिधि होंगे और नियमों के तहत रोटेशन के आधार पर सेवानिवृत्त होने के पात्र रहेंगे।
RBL Bank को मिलेगा मजबूत वित्तीय आधार
26,000 करोड़ रुपये की इस पूंजी निवेश से RBL Bank की बैलेंस शीट और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है। इससे बैंक की पूंजी पर्याप्तता (Capital Adequacy) बेहतर होगी और भविष्य की विकास योजनाओं को गति मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निवेश बैंक को नए कारोबार, तकनीक और ग्राहक सेवाओं के विस्तार में मदद करेगा।
खबरें और भी
Emirates NBD के चेयरमैन ने कही यह बात
Emirates NBD के चेयरमैन शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम ने कहा कि यह सौदा भारत और यूएई के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है। उनके अनुसार दोनों देशों के बीच वर्षों से चले आ रहे भरोसे और आर्थिक सहयोग को यह कदम नई मजबूती देगा।
वहीं Emirates NBD के ग्रुप सीईओ Shayne Nelson ने कहा कि यह साझेदारी भारत में मजबूत घरेलू बैंकिंग नेटवर्क और Emirates NBD की क्षेत्रीय पहुंच को एक साथ लाने का अवसर प्रदान करती है।
यह भी पढ़ें- NSE IPO के बाद आई एक और बड़ी खबर, SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO को SEBI की हरी झंडी; जुलाई में फाइल हो सकता है RHP