सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US-India Trade Deal: ट्रंप ने भारतीय एक्सपोर्ट पर हटाया 25% टैरिफ, जारी किया ऑर्डर; अब इतना लगेगा शुल्क

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 08:02 AM (IST)

    डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से रूसी तेल आयात बंद करने के वादे के बाद भारतीय सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ (US Tariffs on India) हटा दिया है। यह इस हफ्ते घोष ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारत पर कम हुआ अमेरिकी टैरिफ

    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को भारत से आने वाले सामानों पर लगाए जाने वाले उस अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ को हटाने का एलान किया, जो रूस से तेल खरीदने के कारण लगाया गया था। यह इस हफ्ते दोनों देशों के बीच घोषित हुई ट्रेड डील को लागू करने का एक हिस्सा है। इस कदम से भारतीय निर्यातकों को फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है। ट्रंप द्वारा साइन किए गए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के अनुसार, "भारत ने रशियन फेडरेशन से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से तेल आयात बंद करने का वादा किया है।"

    अमेरिकी एनर्जी प्रोडक्ट्स खरीदेगा भारत!

    ऑर्डर के अनुसार भारत ने यह भी कहा है कि वह अमेरिकी एनर्जी प्रोडक्ट्स खरीदेगा। हाल ही में भारत ने अगले 10 सालों में डिफेंस कोऑपरेशन बढ़ाने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स के साथ एक फ्रेमवर्क पर सहमति भी जताई है। शनिवार की मध्यरात्रि 12:01 बजे ईस्टर्न टाइम से अतिरिक्त 25 प्रतिशत US ड्यूटी हटा दी गई है।

    और क्या होगा भारत को फायदा?

    अमेरिका-भारत ट्रेड डील के तहत वॉशिंगटन ने भारतीय प्रोडक्ट्स पर पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। मगर इस कटौती को अभी लागू किया जाना बाकी है। व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए एक अलग संयुक्त बयान के अनुसार, समझौते की अन्य शर्तों में कुछ विमानों और पुर्जों पर टैरिफ हटाना शामिल है।
    बयान में कहा गया है कि भारत अगले पांच सालों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के एनर्जी प्रोडक्ट्स, एयरक्राफ्ट और पार्ट्स, कीमती धातुएं, टेक प्रोडक्ट्स और कोकिंग कोल खरीदेगा।

    भारत-अमेरिका के बीच टेंशन खत्म!

    इस डील से भारत के रूसी तेल खरीदने को लेकर महीनों से चल रहे तनाव में कमी आई है, जिसके बारे में अमेरिका का कहना है कि इससे उस युद्ध (रूस-यूक्रेन) को फंड मिल रहा है जिसे वह खत्म करने की कोशिश कर रहा है। जानकारों का मानना है कि 18 फीसदी टैरिफ लेवल भारतीय एक्सपोर्टर्स को अमेरिकी मार्केट में इस क्षेत्र के उन कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले थोड़ा फायदा देता है, जिन पर 19-20 फीसदी टैरिफ लगा हुआ है।

    ये भी पढ़ें - भारत के बाद अब इस मुस्लिम देश ने रेयर अर्थ को लेकर उठाया बड़ा कदम, US ने लगाया हाथ; चीन के उड़ेंगे होश!