सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देश का सबसे अमीर जिम ट्रेनर: अनंत अंबानी से कुमार बिड़ला तक को दी कोचिंग, गरीबी में कटा बचपन; अब रोज कमाते हैं ₹5 लाख

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:17 PM (IST)

    विनोद चन्ना भारत के सबसे अमीर जिम ट्रेनर हैं, जो सेलेब्रिटीज और बिजनेस टाइकून को ट्रेनिंग देते हैं और रोजाना लाखों कमाते हैं। उन्होंने अनंत अंबानी को ...और पढ़ें

    देश का सबसे अमीर जिम ट्रेनर

    देश का सबसे अमीर जिम ट्रेनर

    HighLights

    1. भारत के सबसे अमीर जिम ट्रेनर विनोद चन्ना

    2. अनंत अंबानी को 108 किलो वजन घटाने में मदद की

    3. सेलेब्रिटीज और उद्योगपतियों के पर्सनल ट्रेनर

    नई दिल्ली। हर प्रोफेशन में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने काम से जमकर पैसा कमाते हैं। उदाहरण के लिए सामान्य किसान हर साल सामान्य कमाई करते हैं, मगर कुछ किसान अलग तकनीक, प्लानिंग और फसलों से करोड़ों रुपये भी कमाते हैं। उसी तरह जिम ट्रेनर हैं, जिनमें से कुछ सेलेब्रिटीज के लिए जिम ट्रेनर बनते हैं और अच्छा पैसा कमाते हैं। यहां हम आपको आज भारत के सबसे अमीर जिम ट्रेनर के बारे में बताएंगे। साथ ही जानेंगे कि कौन-कौन से अमीर लोग उनके क्लाइंट हैं।

    कौन हैं सबसे अमीर जिम ट्रेनर?

    विनोद चन्ना को भारत का सबसे अमीर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाला जिम ट्रेनर माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे रोजाना ₹3 से ₹5 लाख तक कमाते हैं। मुख्य रूप से मुंबई में काम करने वाले विनोद घर पर ट्रेनिंग देने के लिए हर महीने ₹3 लाख तक चार्ज करते हैं और उन्होंने ₹15 करोड़ की वैल्यू वाला अपना एक बड़ा कारोबार खड़ा किया है।

    वीसी फिटनेस के फाउंडर

    विनोद वीटी फिटनेस वेंचर के फाउंडर हैं। चन्ना मुंबई में गरीबी में पले-बढ़े और सबसे पहले वॉचमैन के तौर पर काम किया। मगर आज वे कई सेलेब्रिटी के फिटनेस कोच हैं।

    कौन-कौन है चन्ना का क्लाइंट?

    विनोद चन्ना कई बड़े बिजनेस टाइकून जैसे अनंत अंबानी, नीता अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, अनन्या बिड़ला आदि और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी जैसे जॉन अब्राहम, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, हर्षवर्धन राणे, विवेक ओबेरॉय, अर्जुन रामपाल वगैरह के पर्सनल ट्रेनर भी हैं।

    कितना लेते हैं चार्ज?

    • मुंबई के बाहर कहीं भी पर्सनल ट्रेनिंग के लिए ₹1,05,000 प्रति दिन (यात्रा का खर्च अलग से)
    • घर पर पर्सनल ट्रेनिंग के 12 सेशन के लिए ₹1,57,500
    • जिम या ऑनलाइन पर्सनल ट्रेनिंग के 12 सेशन के लिए ₹1,05,000
    • ऑनलाइन सर्विस का शुरुआती चार्ज ₹1800/महीना + GST है। इस सर्विस में सदस्य बनकर वर्कआउट प्रोग्राम्स का पूरा एक्सेस मिलता है

    अनंत अंबानी का वजन कम कराया

    विनोद चन्ना ही हैं, जिन्होंने अनंत अंबानी को 18 महीनों में 108 किलो वजन कम करने में मदद की। उन्होंने अनंत के लिए एक सख्त रूटीन बनाया, जिसमें रोजाना 21 किलोमीटर पैदल चलना, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग और कम कार्ब वाली डाइट शामिल थी।

    खबरें और भी

    4000 रुपये से शुरुआत

    1994 में, चन्ना ने 'नोविस मिस्टर मुंबई चैंपियन ऑफ चैंपियंस' का खिताब और कई जूनियर-लेवल कॉम्पिटिशन जीतकर आधिकारिक तौर पर बॉडीबिल्डिंग की यात्रा शुरू की। इसके बाद उन्हें 'तलवलकर्स' में फिटनेस ट्रेनर की पहली नौकरी मिली, जहाँ उनकी सैलरी ₹4000 प्रति महीना थी।
    गरीबी और आम परिवेश से आने के कारण, उन्हें शुरू में वहाँ के पॉश माहौल और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वालों के बीच घुलने-मिलने में काफी मुश्किल हुई। अक्सर उन्हें उनके साथ तालमेल बिठाने के लिए डिक्शनरी की मदद लेनी पड़ती थी।
    समय के साथ, चन्ना ने 'मिस्टर मुंबई गोल्ड' (2008), 'मिस्टर मुंबई सिल्वर' (दो बार), 'मिस्टर महाराष्ट्र सिल्वर' (दो बार) जैसे प्रतिष्ठित खिताब जीते और मुंबई व स्थानीय स्तर पर कई 'चैंपियन ऑफ़ चैंपियंस' खिताब भी अपने नाम किए। यही उनकी सफलता के छोटे-छोटे पड़ाव भी रहे।

    ये भी पढ़ें - झोपड़ी में जन्म, सेठ ने लिया गोद और छोड़ दिया अमीर पिता का घर; फिर जमनालाल बजाज ने ऐसे बनाया ₹14 लाख करोड़ का साम्राज्य