सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हमारे दिल में छोटे किसानों के प्रति...', PM Kisan Yojana को लेकर संसद में क्या बोल गए PM मोदी; Video भी आया

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 04:26 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) पर बात की, बताया कि छोटे किसानों के प्रति दर्द के कारण यह योजना लाई गई। इसके तहत अब त ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    'हमारे दिल में छोटे किसानों के प्रति...' PM Kisan Yojana को लेकर संसद में क्या बोल गए PM मोदी; Video भी आया

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपनी बात रखी। अब तक इस योजना की 21 किस्तें सरकार जारी कर चुकी है। पीएम किसान योजना के जरिए किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। हर किस्त के जरिए उनके खाते में 2 हजार रुपये क्रेडिट किए जाते हैं। अब तक इस किस्त के जरिए किसानों के खाते में कितने रुपये क्रेडिट हुए? इस पर भी पीएम मोदी ने संसद में राष्ट्रपति के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपनी बात रखी।

    आगामी वित्त वर्ष को लेकर पीएम किसान योजना के लिए 60000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। अब इसी के जरिए अगले वित्त वर्ष में किसानों को किस्त वितरित की जाएगी। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने इस योजना को लेकर संसद में क्या कहा है?

    PM Kisan Yojana पर संसद में क्या बोले पीएम मोदी?

    पीएम किसान योजना की अगली किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में इस योजना पर अपनी बात रखी। उन्होंने इस योजना पर बोलते हुए कहा, "हमारे दिल में छोटे किसानों के प्रति दर्द था। इसी कारण हम पीएम किसान सम्मान निधि योजना लेकर आए। इतने कम समय में सरकार ने छोटे किसानों के खातों में लगभग चार लाख करोड़ रुपये दिए हैं।"

    Video में देखें PM Modi ने क्या बोला?

     

    कब आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त?

    पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana 22nd Installment) की अगली किस्त होली से पहले आ सकती है। सूत्रों की मानें तो कृषि मंत्रालय ने किस्त भेजने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। अब जल्द ही किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि, अभी  सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि आखिर इस योजना की अगली किस्त कब जारी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- SBI FD Maturity Rate: 2.5 साल में SBI की FD पर कैसे मिलेगा फिक्स्ड 86012 रुपये का इंटरेस्ट, कैलकुलेशन से समझें