सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है पीएम-विद्या लक्ष्मी योजना, कैसे मिलता है बिना गारंटी के 10 लाख का लोन? सब्सिडी के साथ सिर्फ 3% ब्याज

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 07:28 PM (IST)

    पीएम विद्या लक्ष्मी पोर्टल ने एक साल में 3.31 लाख से अधिक शिक्षा ऋण आवेदन स्वीकृत किए, जिसमें 7,229.4 करोड़ रुपये वितरित हुए। इस योजना छात्रों को बिना ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर

    नई दिल्ली। पीएम विद्या लक्ष्मी पोर्टल (PM Vidya Lakshmi Yojana) के लॉन्च होने के एक साल में ही इस पोर्टल से 3.31 लाख से अधिक शिक्षा लोन आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 7,229.4 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पहले वर्ष में 24 फरवरी तक प्राप्त 6,51,974 आवेदनों में से 3,31,089 आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है। शिक्षा लोन लेने में सुविधा के लिए सरलीकृत इस पोर्टल को 25 फरवरी 2025 को लॉन्च किया गया था।

    क्या है पीएम-विद्या लक्ष्मी योजना?

    पीएम-विद्या लक्ष्मी योजना के तहत नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के तहत गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों (QHEI) में योग्यता के आधार पर प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्रों को बिना किसी गारंटर के लोन मिलता है। योजना के तहत, आठ लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के छात्र 10 लाख रुपये तक के लोन पर तीन प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के लिए भी पात्र हैं।

    पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में स्वीकृत इस योजना के तहत देश के शीर्ष 860 संस्थानों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को शिक्षा ऋण सहायता दी जाती है। ₹3,600 करोड़ (2024–2031) बजट के साथ यह योजना हर साल 22 लाख छात्रों को लाभान्वित करती है। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के जरिए स्कीम की पारदर्शी और फास्ट प्रोसेस को सुनिश्चित किया गया है।

    ब्याज पर मिलती है सब्सिडी

    • पीएम-विद्या लक्ष्मी योजना में 4.5 लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय वाले स्टूडेंट्स को पूरी ब्याज सब्सिडी (100%) मिलती है।
    • 4.5-8 लाख रुपये वार्षिक आय वाले स्टूडेंट्स को 10 लाख रुपये तक के लोन पर 3% ब्याज सब्सिडी मिलती है।
    • 7.5 लाख रुपये तक के लोन पर सरकार 75% क्रेडिट गारंटी प्रदान करती है।

    ये भी पढ़ें- EPF Pension बढ़ेगी? ₹1000 से गुजारा मुश्किल, समिति ने की तुरंत बढ़ाने की सिफारिश; पेंशन कितनी करने की मांग

    कैसे करें आवेदन?

    पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के तहत एजुकेशन लोन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स पीएम विद्या लक्ष्मी पोर्टल pmvidyalaxmi.co.in पर विजिट कर डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं। यह स्कीम सभी प्रमुख बैंकों के साथ इंटीग्रेटेड है। खास बात है कि ब्याज सब्सिडी की राशि E-voucher या CBDC वॉलेट के जरिए सीधे लाभार्थी को भेजी जाती है।