सर्च करे
Home

Trending

    कौन है दुनिया का सबसे अमीर सिख बिजनेसमैन? भारत में 129 साल से इनका नाम, परदादा की दुकान को बनाया ग्लोबल ब्रांड

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 04:15 PM (IST)

    सिख समुदाय ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में विभिन्न क्षेत्रों में गहरी छाप छोड़ी है। कॉरपोरेट वर्ल्ड में दुनिया के सबसे अमीर सिख कारोबारी के तौर पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सांकेतिक ग्राफिक्स इमेज

    नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया के कई देशों में सिख समुदाय ने गहरी छाप छोड़ी है। सेना में जहां सिखों ने शौर्य दिखाया तो ब्यूरोक्रेसी में प्रशासनिक कौशल और कॉरपोरेट वर्ल्ड में बिजनेस स्किल्स से अपना लोहा मनवाया है। भारत के सिखों ने देश के साथ-साथ विदेशों में बड़ी कामयाबी हासिल की है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे अमीर सिख (Worlds Richest Sikh) कौन है? खास बात है कि यह मशहूर और दौलतमंद शख्सियत, अमेरिका या ब्रिटेन से नहीं बल्कि भारत से है।

    दुनिया के सबसे अमीर सिखों में सबसे पहले नाम आता है ढींगरा ब्रदर्स का, कुलदीप सिंह ढींगरा और गुरबचन सिंह ढींगरा को सबसे अमीर सिख के तौर पर जाना जाता है। कुलदीप सिंह और गुरबचन सिंह ढींगरा, भारत की दूसरी सबसे बड़ी पेंट निर्माता कंपनी बर्जर पेंट्स इंडिया के मालिक हैं।

    129 साल पुराना पुश्तैनी कारोबार

    ढींगरा परिवार का पेंट बिजनेस उनके दादा और परदादा के समय से चला आ रहा है, जिन्होंने 1898 में पंजाब के अमृतसर में एक पेंट की दुकान शुरू की थी। इस बिजनेस में सफलता मिलने के बाद ढींगरा फैमिली ने इस पारिवारिक व्यवसाय बना लिया। हालांकि, कुलदीप और गुरबचन ढिंगरा की अपने फैमिली बिजनेस में एंट्री 70 के दशक में हुई।

    दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद दोनो भाइयों ने फैमिली के पेंट बिजनेस को संभाला। 1970 के दशक तक उनकी दुकान का सालाना टर्नओवर करीब 10 लाख रुपये था और अब कंपनी का मार्केट कैप 53000 करोड़ से ज्यादा है।

    फैमिली बिजनेस को बुलंदियों पर पहुंचाया

    कुलदीप और गुरबचन ढींगरा ने ना सिर्फ अपने फैमिली पेंट बिजनेस को आगे बढ़ाया बल्कि उसे बुलंदियों पर पहुंचाया। साल 1991 में ढींगरा ब्रदर्स विजय माल्या के यूबी ग्रुप से बर्जर पेंट्स कंपनी खरीदी, यह एक ब्रिटिश पेंट कंपनी थी और घाटे में चल रही थी इसलिए विजय माल्या इसे बेचना चाहता था। ढींगरा ब्रदर्स ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और बर्जर पेंट्स को खरीद लिया और अपनी मेहनत से इसे देश की दूसरी सबसे बड़ी पेंट कंपनी बना दिया।

    कितनी है नेटवर्थ?

    फोर्ब्स के 100 रिचेस्ट इंडिया की लिस्ट में कुलदीप सिंह और गुरबचन सिंह ढींगरा 46वें नंबर पर आते हैं और अक्टूबर 2025 तक इनकी ज्वाइंट नेटवर्थ 6.2 बिलियन डॉलर (56000 करोड़) है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में नेटवर्थ के आधार पर ढींगरा ब्रदर्स को दुनिया के सबसे अमीर सिख कारोबारी के तौर पर जाना जाता है। हालांकि, नेटवर्थ में बदलाव होता रहता है।

    women achievers
    women achievers