Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितनी कीमती है वो मछली, जिसके लिए बांग्लादेश ने उतार दी पूरी फौज, बना दिया युद्ध जैसा माहौल

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 01:12 PM (IST)

    Hilsa Fish Price बांग्लादेश ने अपनी राष्ट्रीय मछली हिलसा के प्रजनन काल में अवैध शिकार रोकने के लिए युद्धपोत और गश्ती विमान तैनात किए हैं। प्रजनन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए 4 से 25 अक्टूबर तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। हिलसा मछली की कीमत भारत में लगभग ₹1500 से ₹2500 प्रति किलोग्राम तक होती है।

    Hero Image
    कितनी कीमती है वो मछली, जिसके लिए बांग्लादेश ने उतार दी पूरी फौज, बना दिया युद्ध जैसा माहौल

    नई दिल्ली। Hilsa Fish Price: भारत के पड़ोसी बांग्लादेश ने एक बेशकीमती मछली को उसके प्रजनन काल के दौरान अवैध रूप से मछली पकड़ने से बचाने के लिए युद्धपोत और गश्ती विमान तैनात किए हैं। एक मछली के लिए इस तरह से सेना की तैनाती करके मानों युद्ध का माहौल बना दिया। इस मछली का नाम हिलसा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेरिंग जैसी दिखने वाली हिलसा, जो बांग्लादेश की राष्ट्रीय मछली है और पड़ोसी भारत के पश्चिम बंगाल में एक बेहद पसंद की जाने वाली मछली है, हर साल अंडे देने के लिए बंगाल की खाड़ी से नदियों में लौटती है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि आखिर इस मछली की कीमत कितनी है जिसके लिए युनुस सरकार ने युद्धपोत की तैनाती की है।

    यह भी पढ़ें- गांव के लड़के ने बिना फंडिंग के बना डाली ₹100000 करोड़ की कंपनी, ऐसा होने पर अंबानी-अदाणी भी हो सकते हैं पीछे

    बांग्लादेशी अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि उन्होंने प्रजनन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए 4 से 25 अक्टूबर तक मछली पकड़ने पर तीन सप्ताह का प्रतिबंध लगा दिया है। रक्षा बल के इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंध को लागू करने और मछली की सुरक्षा के लिए 17 नौसेना के युद्धपोत और गश्ती हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

    इन जिलों में तैनाय किए गए युद्धपोत

    नौसेना के जहाज और उन्नत समुद्री गश्ती विमान घरेलू और विदेशी मछुआरों द्वारा अवैध मछली पकड़ने और घुसपैठ को रोकने के लिए समुद्र और नदियों में चौबीसों घंटे निगरानी बनाए हुए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह अभियान स्थानीय प्रशासन, सशस्त्र बलों, तटरक्षक बल, नौसेना पुलिस और मत्स्य अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय में "नागरिक शक्ति की सहायता" ढांचे के तहत चलाया जा रहा है।

    17 युद्धपोत प्रमुख जिलों में तैनात हैं: चांदपुर (बीएन एस धनसिरी, शहीद फरीद, गंगचिल); कॉक्स बाजार (बीएन एस अटोंड्रो, शहीद मोहिबुल्लाह, दुर्जोय, सागर, शहीद दौलत); खुलना (बीएन एस मेघना, चित्रा, तितास); बागेरहाट (बीएन एस करोटोआ, अबू बक्र, दुर्गम); पिरोजपुर और बरगुना (बीएन एस सलाम, कुशियारा); और बारीसाल (पद्मा, चित्रा, तितास), पटुआखली में एलसीवीपी-013 विशेष निगरानी प्रदान कर रहा है।

    विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि नौसेना के प्रयासों का उद्देश्य मत्स्य प्रजनन स्थलों की सुरक्षा करना, निर्बाध प्रजनन सुनिश्चित करना और देश के मत्स्य संसाधनों को मजबूत करना है, जिससे राष्ट्रीय मत्स्य उद्योग की समृद्धि में योगदान मिलेगा।

    कितनी है हिलसा मछली की कीमत?

    हिलसा मछली के दाम काफी अलग-अलग होते हैं, लेकिन सीमित आपूर्ति और हाई डिमांड के कारण आमतौर पर ये अधिक होते हैं। भारत में हिलसा मछली की कीमतें स्थान, वजन और प्रकार के आधार पर लगभग ₹1,500 से लेकर ₹2,500 प्रति किलोग्राम (Hilsa Fish Price) तक होती हैं। छोटी मछली या स्लाइस के लिए कीमतें लगभग ₹1,300-₹1,800 प्रति किलोग्राम हो सकती हैं और बड़ी, प्रीमियम पूरी मछली के लिए ₹2,500 प्रति किलोग्राम या उससे अधिक जा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें-  रुकने का नाम नहीं ले रहा संगम नगरी का ये लड़का, भारत के सबसे अमीर टीचर ने अब रईसी में शाहरुख खान को पछाड़ा