सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया की सबसे बड़ी नमक खदान का मालिक कौन? हर साल निकाला जाता है 700000000 Kg सॉल्ट; बर्फ के तूफानी कहर का तोड़!

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 01:25 PM (IST)

    दुनिया की सबसे बड़ी भूमिगत रॉक सॉल्ट खदान कनाडा के ओंटारियो प्रांत के गोडरिच में स्थित है, जिसे सिफ्टो कनाडा संचालित करता है। यह खदान सालाना लाखों टन ...और पढ़ें

    यहां है दुनिया की सबसे बड़ी नमक की खदान

    यहां है दुनिया की सबसे बड़ी नमक की खदान

    HighLights

    1. गोडरिच, कनाडा में दुनिया की सबसे बड़ी भूमिगत नमक खदान

    2. सिफ्टो कनाडा द्वारा संचालित, सालाना 7 मिलियन टन उत्पादन

    3. सड़क डी-आइसिंग और औद्योगिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण

    नई दिल्ली। नमक हर रसोई की सबसे जरूरी चीज है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे बड़ी नमक की खदान किस देश में है, उसका मालिक कौन है और वहां से निकला नमक आखिर जाता कहां है? दुनिया की सबसे बड़ी भूमिगत यानी अंडरग्राउंड रॉक सॉल्ट (Rock Salt) खदान कनाडा के ओंटारियो प्रांत के गोडरिच (Goderich) शहर में स्थित है। यह खदान लेक ह्यूरॉन के नीचे करीब 550 मीटर से अधिक गहराई में फैली हुई है।

    कौन चलाता है ये खदान?

    ये खदान सिफ्टो सॉल्ट माइन के नाम से फेमस है, जिसे अमेरिकी कंपनी Compass Minerals की सब्सिडियरी कंपनी Sifto Canada ऑपरेट करती है। यह खदान न केवल आकार में सबसे बड़ी मानी जाती है, बल्कि उत्तरी अमेरिका की अर्थव्यवस्था और सड़क परिवहन व्यवस्था के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

    दुनिया की सबसे बड़ी भूमिगत नमक खदान

    गोडरिच नमक खदान का ऑपरेशन 1950 के दशक में शुरू हुआ, जबकि इस क्षेत्र में नमक का विशाल भंडार 19वीं सदी में तेल की खोज के दौरान मिला था। 1959 में यहां से व्यावसायिक उत्पादन शुरू हुआ और आज यह खदान भूमिगत सुरंगों का विशाल नेटवर्क बन चुकी है।
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि यह खदान आने वाले कई दशकों तक उत्पादन जारी रखने लायक भंडार रखती है। यहां आधुनिक मशीनों की मदद से चट्टानी नमक निकाला जाता है, जिसे बाद में अलग-अलग क्वालिटी के अनुसार प्रोसेस किया जाता है।

    सालाना उत्पादन लाखों नहीं, करोड़ों टन

    इस खदान की सबसे बड़ी खासियत इसका विशाल उत्पादन है। औसतन हर वर्ष यहां से करीब 7 लाख टन (7 मिलियन टन रॉक सॉल्ट निकाला जाता है, जबकि इसकी उत्पादन क्षमता इससे भी अधिक मानी जाती है। इतनी बड़ी मात्रा का उत्पादन इसे दुनिया की सबसे बड़ी भूमिगत नमक खदान बनाता है।
    यहां निकाला जाने वाला नमक साधारण खाने के नमक से अलग होता है। इसका बड़ा हिस्सा औद्योगिक और सड़क सुरक्षा संबंधी जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

    खबरें और भी

    इस नमक का इस्तेमाल कहां होता है?

    गोडरिच खदान से निकले नमक का सबसे बड़ा उपयोग सर्दियों में बर्फ जमी सड़कों को साफ करने के लिए किया जाता है। कनाडा और अमेरिका के कई राज्यों में सड़कों पर बर्फ पिघलाने के लिए यही रॉक सॉल्ट ट्रकों के जरिए पहुंचाया जाता है।
    इसके अलावा रासायनिक उद्योग, प्लास्टिक निर्माण, कांच उद्योग, जल शोधन और कई औद्योगिक प्रक्रियाओं में भी इसका इस्तेमाल होता है। नमक के एक हिस्से को शुद्ध करके खाद्य-ग्रेड और अन्य विशेष उपयोगों के लिए भी तैयार किया जाता है।

    कौन खरीदता है यह नमक?

    इस खदान का सबसे बड़ा ग्राहक सरकारी एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन हैं, जो सर्दियों में सड़कों को सुरक्षित रखने के लिए बड़ी मात्रा में नमक खरीदते हैं। इसके अलावा रासायनिक कंपनियां, औद्योगिक इकाइयां, जल शोधन संयंत्र और विनिर्माण क्षेत्र की अनेक कंपनियां भी यहां से नमक खरीदती हैं।
    कनाडा के अलावा अमेरिका के कई राज्यों में भी यह नमक जहाजों और रेलमार्ग के जरिए भेजा जाता है। मौसम के अनुसार इसकी मांग बदलती रहती है। जब सर्दियां ज्यादा कठोर होती हैं, तब नमक की बिक्री और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जाती है। यही वजह है कि गोडरिच की यह खदान केवल एक खनन परियोजना नहीं, बल्कि उत्तरी अमेरिका की सप्लाई चेन और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का अहम हिस्सा मानी जाती है।

    ये भी पढ़ें - एक सेठ, एक महाराजा और एक दीवान ने मिलकर देश को दी पहली रक्षा कंपनी, आजादी से पुराना इतिहास; आज जमीन से अंतरिक्ष तक राज