बजट 2026 से रियल एस्टेट सेक्टर को क्या मिला, क्यों गिरे प्रॉपर्टी कंपनी के शेयर? एक्सपर्ट ने सबकुछ बताया
बजट 2026 से रियल एस्टेट सेक्टर को निराशा हुई है, खासकर किफायती आवास के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई। प्रॉपर्टी कंस्लटेशन फर्म ANAROCK के अनुज पुरी और न ...और पढ़ें

बजट के बाद रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में गिरावट आई।
नई दिल्ली। बजट 2026 से आम आदमी समेत अलग-अलग इंडस्ट्रीज को कई उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार ने लोकलुभावन वादों के बजाय ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित बजट पेश किया। ऐसे में रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) को गहरी निराशा हुई। रियल एस्टेट उद्योग के विशेषज्ञों ने केंद्रीय बजट 2026-27 में किफायती आवास की सुस्त मांग को पुनर्जीवित करने के उपायों की कमी पर चिंता जताई।
ANAROCK ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, "रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक बड़ी निराशा यह रही कि किफायती आवास के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई।" ANAROCK के आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी के बाद किफायती आवासों की बिक्री में भारी गिरावट आई है - 2019 में 38% से अधिक से घटकर 2022 में 26% और 2025 में लगभग 18% रह गई है।
'बजट में रियल एस्टेट सेक्टर के लिए कुछ नहीं'
अनुज पुरी ने कहा, “अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर को खरीदारों और डेवलपर्स के लिए प्रोत्साहन उपायों के रूप में सरकार के सीधे दखल की सख्त जरूरत है।” उन्होंने आगे कहा कि इस सेक्टर को व्यापक और प्रभावी उपायों की आवश्यकता है। पुरी ने कहा कि शहरी आवास आपूर्ति और समावेशी विकास के लिए किफायती आवास के महत्व को देखते हुए, इस पर बजट में किसी भी प्रत्यक्ष घोषणा का अभाव निराशाजनक है।
नाइट फ्रैंक इंडिया के इंटरनेशनल पार्टनर, चेयरमैन और एमडी शिशिर बैजल ने भी इस बात से सहमति जताई। बैजल ने कहा, "निराशाजनक रूप से, बजट में रियल एस्टेट से संबंधित कोई वित्तीय प्रोत्साहन नहीं दिया गया है, खासकर भारत में किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए, जो पहले से ही इस क्षेत्र के लिए चिंता का विषय रहा है।"
ये भी पढ़ें- Budget 2026: बजट में हुआ इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग की नई तारीखों का एलान, जानें किसे मिली राहत
रियल एस्टेट शेयरों में गिरावट
बजट में रियल एस्टेट सेक्टर के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं होने से दिग्गज रियल एस्टेट कंपनियों के शेयर गिर गए। डीएलएफ 3%, लोढ़ा डेवलेपर्स 5%, ओबेरॉय रियल्टी 2.39% और गोदरेज प्रॉपर्टी के शेयर 4 फीसदी तक लुढ़क गए।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।