सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    Leaders
    Budget Logo
    • Presented By

      SBI
    • Associate Sponsor

      SBI

    बजट में हुए इस एलान से अंबानी-अदाणी जैसे अरबपतियों को हुआ भारी नुकसान, एक झटके में हजारों करोड़ घटी दौलत; मगर क्यों?

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 09:09 AM (IST)

    1 फरवरी को पेश हुए बजट (Union Budget 2026) के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। निवेशकों को कैपिटल गेन्स टैक्स में राहत न मिलने और F&O पर STT बढ़ने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अरबपतियों की दौलत में आई गिरावट

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    नई दिल्ली। रविवार 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया गया। इस साल का बजट कई मामलों में खास रहा, मगर इससे देश के अरबतियों को झटका लगा और उनकी नेटवर्थ में गिरावट आई। नेटवर्थ में इस गिरावट का कारण शेयर बाजार रहा, जिसमें कल भारी कमजोरी आई। क्या हुआ ऐसा, आइए जानते हैं विस्तार से।

    क्यों लुढ़का शेयर बाजार?

    इतिहास में पहली बार भारत का बजट (Union Budget 2026) रविवार को पेश किया गया। बजट पेश किए जाने के चलते शेयर बाजार भी खुला रहा। शेयर बाजार के निवेशकों को उम्मीद थी शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स (STCG) और लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स (LTCG) में कुछ राहत मिलने की, मगर हुआ इसका उल्टा।
    वित्त मंत्री ने बजट भाषण में फ्यूचर एंड ऑप्शन पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया। इससे शेयर बाजार में खलबली मच गई और सेंसेक्स 1547 पॉइंट्स और 593 अंक फिसलकर बंद हुआ।

    घट गई अमीरों की नेटवर्थ

    कई बड़े शेयर भी गिरे, जिनमें मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा अदाणी ग्रुप के अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस और अदाणी ग्रीन शामिल हैं। शेयरों के गिरने से इनकी नेटवर्थ भी घटी। फोर्ब्स के अनुसार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 3.5 अरब डॉलर (32194 करोड़ रुपये) घटकर 94.6 अरब डॉलर (8.70 लाख करोड़ रुपये) रह गई।
    वहीं गौतम अदाणी की दौलत 2.4 अरब डॉलर (22076 करोड़ रुपये) घटकर 56.5 अरब डॉलर (5.19 लाख करोड़ रुपये) रह गई।

    शिव नादर को भी हुआ नुकसान

    कल एचसीएल टेल का शेयर 3.06 फीसदी गिरा, जिससे इसके फाउंडर शिव नादर की संपत्ति में 46.6 करोड़ डॉलर या 4286 करोड़ रुपये की गिरावट आई। उनकी संपत्ति 3.27 लाख करोड़ रुपये बची है। शिव नादर भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

    ये भी पढ़ें - बजट के बाद आज शेयर बाजार में वापसी की उम्मीद, बायोफार्मा और बैंक सेक्टर समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर