सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission: यूपी में आठवें वेतन आयोग की एंट्री, इस शहर में होगी बड़ी बैठक; जल्द मिलेगी खुशखबरी?

    Updated: Fri, 22 May 2026 06:29 PM (IST)

    8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों और संगठनों से मुलाकात के लिए लखनऊ में 22 और 23 जून 2026 को बैठक का शेड्यूल जारी किया है। इ ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    यूपी में आठवें वेतन आयोग की एंट्री, इस शहर में होगी बड़ी बैठक; जल्द मिलेगी खुशखबरी?

    HighLights

    1. आठवें वेतन आयोग की लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित

    2. केंद्रीय कर्मचारी संगठन 22-23 जून को आयोग से मिलेंगे

    3. कर्मचारियों को जल्द वेतन वृद्धि का लाभ मिलने की उम्मीद

    नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय कर्मचारियों और संगठनों से मुलाकात का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग 22 और 23 जून 2026 को लखनऊ दौरे पर रहेगा। इसे लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच उम्मीदें और तेज हो गई हैं।

    मुलाकात के लिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

    आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, केंद्रीय सरकारी संस्थान, यूनियन और कर्मचारी संगठन आयोग से मुलाकात के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर मेमोरेंडम जमा करना होगा और 10 जून 2026 तक अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन करना जरूरी होगा।

    आयोग ने साफ कहा है कि इस दौरान केवल उत्तर प्रदेश से जुड़े हितधारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों से फिलहाल आवेदन नहीं करने को कहा गया है।

    'बुलेट की स्पीड से काम कर रहा आयोग'

    इस बीच ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने आयोग की कार्यशैली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, "बुलेट स्पीड में काम करने के लिए आठवें वेतन आयोग को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आयोग जिस रफ्तार से काम कर रहा है, उससे लग रहा है कि रिपोर्ट तय समय से पहले भी सबमिट हो सकती है।"

    डॉ. पटेल ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 22 और 23 जून को लखनऊ में आयोग से मिलने का शेड्यूल जारी हो गया है। देशभर के कर्मचारी और पेंशनर्स इसी उम्मीद में हैं कि अगले साल तक नए वेतन आयोग का लाभ मिलना शुरू हो जाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission के बीच OPS पर बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों की चमकी किस्मत; पेंशन मंत्रालय से क्या हुई बातचीत?

    डॉ. पटेल ने आयोग से क्या अपील कर दी?

    उन्होंने आयोग से अपील करते हुए कहा कि इस बार कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए जाएं। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन आयोग को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है।

    लखनऊ में होने वाली यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि आठवां वेतन आयोग तेजी से ग्राउंड लेवल पर फीडबैक जुटाने में लगा हुआ है। अब कर्मचारियों की नजर आयोग की अगली बड़ी घोषणा पर टिकी हुई है।