सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Tritiya 2026: सोना-चांदी, बिटकॉइन या शेयर बाजार? 15 साल में 1511660% रिटर्न के साथ इसने चौंकाया

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 01:14 PM (IST)

    अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के साथ विभिन्न एसेट क्लास में निवेश के रिटर्न की तुलना की गई है। पिछले 5, 10 और 15 सालों में सोना, चांदी, बिटकॉइन, निफ्टी औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    5, 10 और 15 सालों में सोने-चांदी ने दिया अच्छा रिटर्न

    नई दिल्ली। आज अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya 2026) का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लोग अक्षय तृतीया के मौके पर निवेश के लिए भी सोना-चांदी खरीदते हैं। पिछले कुछ सालों में देखें तो निवेश की दुनिया में अलग-अलग एसेट क्लास ने निवेशकों को अपनी ओर खींचा है। सोना-चांदी (Gold-Silver Return) परंपरागत रूप से सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, जिन्हें महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता के खिलाफ कवच के तौर पर देखा जाता है। दूसरी ओर, बिटकॉइन (Bitcoin in Last 10 Years) जैसी डिजिटल करेंसी ने एक नए और बेहद अस्थिर एसेट के रूप में जगह बनाई है, जो तकनीक और भविष्य की संभावनाओं से जुड़ा है।

    इक्विटी में निफ्टी भारत की आर्थिक ग्रोथ और कंपनियों के प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व करता है, और लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण का अहम जरिया रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स वैश्विक मुद्रा बाजार की ताकत को दर्शाता है, जिसका असर कमोडिटी से लेकर इमर्जिंग मार्केट तक हर जगह पड़ता है। 5, 10 और 15 साल की अवधि में देखें तो हर एसेट क्लास का व्यवहार, जोखिम और रिटर्न का पैटर्न अलग रहा है। आइए जानते हैं कि इनमें से किसने किस अवधि में कितना रिटर्न दिया है।

    15 साल में किसका रिटर्न रहा सबसे ज्यादा?

    • ऐतिहासिक डेटा के आधार पर - पिछले 15 सालों में अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत में 602% की बढ़ोतरी हुई
    • चांदी में 353.6% का इजाफा हुआ
    • निफ्टी में 338.6% और डॉलर इंडेक्स में 19.38% की बढ़ोतरी हुई
    • इस दौरान बिटकॉइन ने 1511660% की बढ़ोतरी हासिल की

    अक्षय तृतीया पर 2012 से 2026 तक सोने-चांदी का भाव

    akshaya tritiya 2026

    नोट - ये डेटा एमसीएक्स का है, जो केडिया एडवाइजरी द्वारा प्रोवाइड किया गया है।

    10 सालों में किसने कराया ज्यादा फायदा?

    • सोने में 408.9% की बढ़ोतरी हुई
    • चांदी में 518.40% की बढ़ोतरी हुई
    • निफ्टी में 214.80% और डॉलर इंडेक्स में 4.62% की बढ़ोतरी हुई
    • एक बार फिर बिटकॉइन सबसे आगे है, जिसने 16403.9% की बढ़ोतरी दर्ज की

    5 साल में कौन सबसे आगे?

    • पिछले 5 सालों में सोने में 224.48% की बढ़ोतरी हुई
    • चांदी में 263.10% की बढ़ोतरी हुई
    • निफ्टी में 65.87% का इजाफा हुआ
    • वहीं बिटकॉइन में सिर्फ 51.53% और डॉलर इंडेक्स में 8.78% की बढ़ोतरी हुई


    ये भी पढ़ें - Upcoming IPO: अगले हफ्ते 3 आईपीओ में पैसा लगाने का मौका, मगर कौन देगा मुनाफा? चेक करें किसका GMP सबसे ज्यादा