सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2026: पिछली 15 अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की 'महाजंग' में कौन किस पर भारी? कौन बना महाबली? देखें रिटर्न

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 03:23 PM (IST)

    अक्षय तृतीया 2026 (Akshaya Tritiya 2026) पर सोने-चांदी की खरीदारी की परंपरा जारी है। यह लेख पिछले 5, 10 और 15 सालों में सोने और चांदी के निवेश पर मिले ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिछले 15 सालों में रिटर्न के मामले में सोने-चांदी में कौन किस पर भारी?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। आज रविवार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन को हिंदू धर्म में बेहद शुभ दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया शुभ कार्य कभी बर्बाद नहीं होता, बल्कि बढ़ता रहता है। इसी भाव से जुड़ी है सोना-चांदी खरीदने की परंपरा। लोग मानते हैं कि आज के दिन सोना खरीदने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और समृद्धि बनी रहती है।समय के साथ यह धार्मिक आस्था निवेश का रूप भी ले चुकी है।

    लोग गहनों के साथ-साथ सिक्के, बार और अब डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी पैसा लगाते हैं। चांदी को भी शुभ मानकर बर्तन, सिक्के और निवेश के लिए खरीदा जाता है। अक्षय तृतीया पर मांग बढ़ने से सर्राफा बाजार में खास रौनक रहती है। लोग जमकर निवेश करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि पिछले 15 सालों में सोने और चांदी में से किसने ज्यादा रिटर्न दिया है? आइए बताते हैं।

    5 साल में कौन रहा आगे?

    • पिछले 5 सालों में सोने की कीमतों में 224.48% की बढ़ोतरी हुई है
    • चांदी के दाम 263.10% उछले हैं

    2012 से 2026 तक का हर अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी का रिटर्न

     
    akshaya tritiya 2026

    नोट - ये डेटा एमसीएक्स का है, जो केडिया एडवाइजरी द्वारा प्रोवाइड किया गया है।

    10 सालों में सोने-चांदी में से किसका रिटर्न ज्यादा?

    • बीते 10 सालों में सोने में 408.9% की बढ़ोतरी दर्ज
    • वहीं चांदी में 518.40% की बढ़ोतरी दर्ज

    15 साल में सोने-चांदी में किसका रिटर्न रहा ज्यादा?

    • पिछले 15 सालों के दौरान अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत में 602% की बढ़ोतरी हुई
    • वहीं चांदी में 353.6% का इजाफा हुआ

    आज कैसा है बाजार का हाल?

    दिल्ली सर्राफा बाजार के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने बताया कि, इस बार अक्षय तृतीया पर बाजार की रौनक थोड़ी कम है। हालांकि, शाम तक रौनक बढ़ने की उम्मीद है। उनके मुताबिक, आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.60 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

    मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, “हम सोने में निवेश करने के तरीके में धीरे-धीरे बदलाव देख रहे हैं। अक्षय तृतीया जैसे अवसरों पर भौतिक खरीद अभी भी महत्वपूर्ण है, लेकिन लचीले और पारदर्शी निवेश विकल्पों में रुचि लगातार बढ़ रही है।” 

    ये भी पढ़ें - Sovereign Gold Bond: गोल्ड बॉन्ड से पैसा तीन गुना से ज्यादा, समय लगा सिर्फ इतना; अब 20 अप्रैल है अहम डेट