Gold Price Today: अक्षय तृतीया पर 20 टन तक गोल्ड भारतीयों ने खरीदा, सोने की बिक्री के तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड
Akshaya Tritiya Gold Price Live: अक्षय तृतीया (19 अप्रैल 2026) पर सोने की कीमतें 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के करीब होने के बावजूद बाजार में 20,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड व्यापार का अनुमान है। आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.60 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर हैं।
नई दिल्ली। बेहद शुभ मानी जाने वाली 'अक्षय तृतीया' आज, रविवार 19 अप्रैल 2026 को (Akshaya Tritiya Gold Price LIVE Today) पूरे देश में मनाई जा रही है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन खरीदा गया सोना 'अक्षय धन' लाता है और समृद्धि का प्रतीक होता है। हालांकि, इस साल सोने की आसमान छूती कीमतों ने बाजार का रुख बदल दिया है। दिल्ली सर्राफा बाजार के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने बताया कि, अक्षय तृतीया पर बाजार की रौनक थोड़ी कम है। हालांकि, शाम तक रौनक बढ़ने की उम्मीद है। उनके मुताबिक, आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.60 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
इंडिया बुलियन रेट्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स और जॉयलुक्कास जैसे प्रमुख ब्रांड्स में 22 कैरेट सोने का भाव 14,280 से 14,320 रुपये प्रति ग्राम के आसपास है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार, ऊंचे दामों के कारण सोने की कुल बिक्री मात्रा (वॉल्यूम) में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन कुल व्यापार मूल्य पिछले साल के 16,000 करोड़ से बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये को पार कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Crash: अक्षय तृतीया के बाद धड़ाम हुई सोना-चांदी, खरीदने वालों की हुई मौज; चेक करें लेटेस्ट रेट
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि ऊंची कीमतों के कारण निवेशक अब फिजिकल गोल्ड के साथ-साथ सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB), गोल्ड ईटीएफ और डिजिटल गोल्ड जैसे सुरक्षित और पारदर्शी विकल्पों की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं।
सुरक्षित खरीदारी के लिए 3 जरूरी टिप्स
- BIS लोगो: यह त्रिकोणीय निशान प्रमाणित करता है कि सोना भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जांचा गया है।
- शुद्धता ग्रेड: 22 कैरेट के लिए '22K916' और 18 कैरेट के लिए '18K750' का निशान अवश्य देखें।
- HUID नंबर: गहने पर दर्ज 6 अंकों के यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड को अपने मोबाइल में 'BIS Care App' के जरिए वेरीफाई करें।
इसके अलावा, असली सोने की पहचान के लिए आप 'मैग्नेट टेस्ट' या ज्वेलर से 'कैरेट मीटर (XRF)' मशीन पर शुद्धता की जांच भी करवा सकते हैं। हमेशा ऐसा पक्का बिल लें जिसमें HUID कोड, मेकिंग चार्ज और GST का पूरा विवरण शामिल हो।
यह भी पढ़ें: सोने के सिक्के, बिस्किट या ज्वैलरी, अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना सबसे सही? ज्वैलर्स क्या दे रहे ऑफर
(डिस्क्लेमर: यहां सोने को लेकर दी गई जानकारी कमोडिटी एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट पर आधारित है। चूंकि, ट्रेडिंग करना निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
पल-पल की अपडेट हम यहां आपको नीचे बता रहे हैं...
Akshaya Tritiya Gold Buying Data: अक्षय तृतीया के दिन 20 टन सोना बिका
GJC के चेयरमैन राजेश रोकड़े के अनुसार, देशभर में सोने-चांदी का व्यापार बेहद शानदार रहा है। अनुमान है कि आज पूरे भारत में लगभग 18 से 20 टन (20 हजार किलोग्राम) सोने का कारोबार हुआ है। बाजार के रुझानों पर बात करते हुए रोकड़े ने बताया कि दक्षिण भारत में सुबह से ही खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली थी। वहीं महाराष्ट्र में दोपहर 2 बजे के बाद भीड़ बढ़ी और देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा।
हैरानी की बात यह है कि पिछले साल सोने की कीमत करीब ₹90,000 प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर लगभग ₹1,54,000 हो गई है। इसके बावजूद लोगों का रुझान कम नहीं हुआ है। राजेश रोकड़े ने कहा कि, "सोने की बढ़ती कीमतों ने लोगों का भरोसा इस सेक्टर में और मजबूत किया है। अब लोग इसे सिर्फ गहनों के तौर पर नहीं, बल्कि एक सुरक्षित निवेश (Investment) के रूप में देख रहे हैं।"
Akshaya Tritiya Gold Price: क्या हैं 22 कैरेट गोल्ड के दाम?
नई दिल्ली और मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में आज सोने के दाम स्थिर हैं। 19 अप्रैल 2026 को तनिष्क के शोरूम में 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का भाव 14,320 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि कल यानी 18 अप्रैल को भी सोना इसी रेट पर बिका था। बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में भी कीमतें समान बनी हुई हैं। खरीदारी करने वालों के लिए यह स्थिर रेट एक मौका हो सकता है।
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में आने वाली है भारी गिरावट: एक्सपर्ट्स
अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या निवेश कर चुके हैं, तो आने वाला हफ्ता आपके लिए बेहद निर्णायक साबित होने वाला है। मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव (Middle East War Gold Rally) और अमेरिका से आने वाले आर्थिक आंकड़े यह तय करेंगे कि सोने-चांदी की कीमतों में चल रही तेजी जारी रहेगी या अब इसमें कोई बड़ी गिरावट (Gold Silver Price Crash) आएगी। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि इस हफ्ते बुलियन मार्केट की दिशा ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे विवाद पर टिकी है। ईरान द्वारा 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' (Strait of Hormuz) को लेकर किए गए विरोधाभासी बयानों ने अनिश्चितता बढ़ा दी है। पहले ईरान ने इस व्यापारिक जलमार्ग को खोलने की बात कही, लेकिन अमेरिकी पोर्ट ब्लॉकेड के जवाब में फिर से पाबंदियां लगा दीं।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में आने वाली है भारी गिरावट, ईरान-अमेरिकी तनाव तय करेंगे रेट; 5 फैक्टर्स पर रखें नजर
Gold Return Last 5 Years: सोने ने पांच साल में दिया 218 फीसदी का रिटर्न
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के चौंकाने वाले आंकड़े बताते हैं कि बीते 5 वर्षों में सोने ने करीब 218% और चांदी ने 255% का बंपर रिटर्न दिया है। 14 मई 2021 को अक्षय तृतीया के दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 47,757 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। आज यही सोना आसमान छूते हुए 1,51,655 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। सोने में इस भारी उछाल की मुख्य वजह वैश्विक तनाव और दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा की जा रही रिकॉर्ड खरीदारी है।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Silver ने 5 साल में दिया छप्परफाड़ रिटर्न, ₹47 हजार वाला सोना पहुंचा ₹1.55 लाख के पार; इस बार भी है मौका?
Akshaya Tritiya 2026: भारतीय घरों में कितना सोना? हैरान कर देगा आंकड़ा!
IIM अहमदाबाद के 'इंडिया गोल्ड पॉलिसी सेंटर' की प्रमुख प्रोफेसर सुंदरावल्ली नारायणस्वामी ने भंडार को तीन मुख्य हिस्सों में बांटकर समझाया।
- RBI का भंडार: प्रोफेसर नारायणस्वामी के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI gold reserves) के पास आधिकारिक तौर पर करीब 800 से 820 टन सोना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के फरवरी 2026 तक के आंकड़े बताते हैं कि यह भंडार अब 880 टन तक पहुंच चुका है।
- खदानों में मौजूद सोना: भारत में करीब 518.23 मिलियन टन सोने का अयस्क (Gold Ore) मौजूद है। लेकिन प्रोफेसर सुंदरावल्ली स्पष्ट करती हैं कि यह शुद्ध सोना नहीं है। इसमें से केवल 500-600 टन असली सोना ही निकाला जा सकता है।
- घरों में जमा सोना: भारत की असली ताकत लोगों के घरों में है। अनुमान है कि भारतीय परिवारों के पास 25,000 से 27,000 टन सोना (India household gold) जमा है।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Reserves: भारतीय घरों में कितना सोना, दुनिया में भारत किस नंबर पर?
Gold Reserves India: भारत के पास कितना सोना, टॉप-10 देशों में हम कहां?
| देश/संस्था | सोने का भंडार |
| अमेरिका | 8,133 टन |
| जर्मनी | 3,350 टन |
| IMF (संस्था) | 2,814 टन |
| चीन | 2,298 टन |
| इटली | 2,452 टन |
| फ्रांस | 2,437 टन |
| रूस | 2,332 टन |
| स्विट्ज़रलैंड | 1,040 टन |
| भारत | 880 टन |
| जापान | 846 टन |
पढ़ें पूरी खबर- Gold Reserves: भारतीय घरों में कितना सोना, दुनिया में भारत किस नंबर पर?
Akshaya Tritiya 2026: कर्नाटक में सोने की खरीद में 20% का उछाल
अक्षय तृतीया 2026 पर सोने के साथ-साथ हीरों की भी चमक खूब बढ़ी। कर्नाटक के राज डायमंड्स के एमडी ईश्वर सुराना ने बताया कि इस साल पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 20% का इजाफा हुआ है। ग्राहकों ने गोल्ड रेट का फायदा उठाने के लिए एडवांस बुकिंग कराई और शादियों के सीजन के चलते 'रूबी स्प्लेंडर' जैसी प्रीमियम डायमंड कलेक्शन की भारी डिमांड रही। मार्केट में एक बड़ा बदलाव दिखा है। लोग अब निवेश और डेली वियर के लिए डायमंड ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। मदर्स डे के गिफ्ट्स और पुरुषों के लिए डायमंड ब्रोच व जिपर चेन की भी खूब बिक्री हुई। सुराना के मुताबिक, बेंगलुरु और मैसूर के स्टोर्स पर यह दिन बेहद सफल रहा और ग्राहकों ने हीरों को यादगार विरासत के तौर पर खरीदा।
Akshaya Tritiya 2026: ज्वैलर्स दे रहे क्या-क्या ऑफर्स?
महाराष्ट्र के सबसे बड़े ज्वैलर्स PNG ज्वैलर्स के अध्यक्ष और व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगीळ ने बताया कि अक्षय तृतीया भारत में सोना खरीदने के लिए सांस्कृतिक और निवेश इन दोनों ही दृष्टिकोण से सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक है। इस साल यह त्योहार शादी के सीज़न के साथ आने से हम मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले खरीदारी के दौर की उम्मीद कर रहे हैं। सोने की बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद ग्राहकों की दिलचस्पी मजबूत बनी रहने की अपेक्षा है और पिछले वर्ष की तुलना में 25% से 30% की वृद्धि की उम्मीद है। हम बिक्री में अच्छी तेज़ी का अनुमान लगा रहे हैं। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे मध्य भारतीय बाजारों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। त्योहार के ऑफर को और मजबूत करने के लिए, हमने गोवा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित प्रमुख बाजारपेठ में विशेष अभियान शुरू किए हैं। इनमें पुराने सोने के एक्सचेंज और मेकिंग चार्जेस पर ग्राहक-केंद्रित लाभ शामिल हैं। यह ऑफर्स निर्धारित नियम और शर्तों के साथ 20 अप्रैल 2026 तक शुरू रहेंगे।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्या बोले दिल्ली के ज्वैलर्स?
दिल्ली के लाजपत नगर स्थित धीर सन्स ज्वैलर्स के राघव धीर का कहना है कि अक्षय तृतीया ज्वैलरी रिटेल कारोबार के लिए एक अहम अवसर है। हम पूरे साल ग्राहकों को एक समान और पारदर्शी मूल्य देने में विश्वास रखते हैं, जिससे उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। त्योहार के दौरान खरीदारी में बढ़ोतरी होती है, और बड़ी संख्या में ग्राहक इसी शुभ दिन पर अपनी खरीद पूरी करना पसंद करते हैं। कलेक्शन में सालभर रुचि बनी रहती है, खासकर उन डिजाइनों में जो अलग हों और उत्कृष्ट कारीगरी के साथ प्रस्तुत किए जाएं। आज ग्राहक केवल गहना नहीं, बल्कि उसमें नया डिजाइन और अलग पहचान चाहते हैं। यही वजह है कि डिजाइन में नवीनता और विविधता उनकी दिलचस्पी को लगातार बढ़ा रही है। साथ ही, जड़े हुए और बारीक काम वाले गहनों, प्राचीन शैली के डिजाइनों और पन्ना-माणिक जैसे रत्नों की मांग भी बढ़ रही है।
Gold Price Today Live : अक्षय तृतीया पर सोने ने दिया 63% से ज्यादा का रिटर्न

Akshay Tritiya 2026 Gold Price Live: अक्षय तृतीया के बाद कैसी रहेगी सोने की चाल?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटीज रिसर्च हेड, नवनीत दमानी और कमोडिटीज एनालिस्ट मानव मोदी आउटलुक पर टिप्पणी देते हुए कहा कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में व्यापक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालिया तेजी के बाद कुछ स्थिरता आने की संभावना है, लेकिन मध्यम से लंबे समय तक सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। भू-राजनीतिक जोखिम, धीमी वैश्विक वृद्धि और साल के अंत में मौद्रिक नीति में ढील की संभावना जैसे कारक कीमतों को समर्थन दे सकते हैं, जबकि लगातार मुद्रास्फीति, मजबूत डॉलर और भौतिक मांग में कमी निकट भविष्य में बाजार के लिए बाधाएं बन सकती हैं। रिपोर्ट में निवेशकों को मध्यम से लंबे समय तक "गिरावट आने पर खरीदें" की सलाह दी गई है।
Gold Rate Today Live Updates: 3 महीने में कहां पहुंचेगा सोना?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की मानें तो आने वाले तीन महीने में 24 कैरेट सोने का भाव 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम जा सकता है। हालांकि ये वैश्विक तनाव और अन्य फैक्टर्स पर भी निर्भर करता है।
Akshay Tritiya 2026 Outlook Live: इस अक्षय तृतीया कुछ अलग क्यों करें?
कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला के मुताबिक, चांदी में निवश करना अच्छा आइडिया है? इस अक्षय तृतीया सोने के अलावा चांदी को भी रणनीतिक निवेश के रूप में जोड़ सकते हैं। चांदी न सिर्फ कीमती धातु है, बल्कि औद्योगिक कामों में भी इस्तेमाल होती है। इसलिए इसमें ज्यादा बढ़ने की संभावना (उच्च बीटा) है, खासकर अगर औद्योगिक मांग बढ़े और दुनिया में स्थिरता आए। सोने और चांदी का सही अनुपात क्या रखें? संतुलन बहुत जरूरी है। सोना आपकी चांदी-कीमती धातु वाली टोकरी का (मुख्य निवेश) 75–80% हिस्सा रहे।
Today Gold Price Live Updates: पोर्टफोलियो स्ट्रेटजी क्या होनी चाहिए, अनुशासित आवंटन कितना रखें?
आने वाले कुछ महीनों में बाजार में अस्थिरता रह सकती है। लेकिन मध्यम अवधि में भू-राजनीतिक अनिश्चितता, स्टैगफ्लेशन का खतरा और दुनिया के रिजर्व में बदलाव सोने का साथ दे रहे हैं। कोई भी गिरावट आए तो उसे बेचने का नहीं, बल्कि और खरीदने का मौका मानें। पोर्टफोलियो में सोने का 8 से 15 प्रतिशत हिस्सा रखना अभी भी सबसे सही और संतुलित रणनीति है। इससे सुरक्षा मिलती है और ज्यादा जोखिम भी नहीं उठाना पड़ता।
इस सीजन में सोने के निवेश की क्या उम्मीद है?
एक्सपर्ट के मुताबिक सोने का कुल निवेश आउटलुक अभी भी सकारात्मक है। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में लगातार घाटा, भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंक व बड़े निवेशक जो रुपये जैसी मुद्राओं से दूर हटकर सोने की तरफ जा रहे हैं। ये सब सोने को मजबूत बनाए हुए हैं। अभी जो बाजार में उतार-चढ़ाव चल रहा है, उसे बाहर निकलने का संकेत न मानें। इसे धीरे-धीरे पोजीशन बनाने का अच्छा मौका समझें।
Akshay Tritiya 2026 Outlook Live: अक्षय तृतीया 2026 का आउटलुक क्या है?
कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला के मुताबिक अक्षय तृतीया इस सीजन में मूल्य के हिसाब से सोने की मांग अच्छी बनी रहने की उम्मीद है। हालांकि जेवर की मात्रा थोड़ी कम रह सकती है। सिक्के और छोटे बार की खरीदारी बहुत तेज रहने वाली है। 2025 का निवेश वाला ट्रेंड इस बार भी जारी रहेगा। भारत में सोने का सांस्कृतिक लगाव अब भी मजबूत है, बस लोग अब ज्यादा आसान और निवेश के लिहाज से बेहतर चीजें खरीद रहे हैं।
Akshaya Tritiya Gold Buying Live: महाराष्ट्र के पुणे में ज्वेलरी दुकानों पर भी भारी भीड़
अक्षय तृतीया के मौके पर महाराष्ट्र के पुणे में ज्वेलरी दुकानों पर भारी (Heavy rush at jewellery shops on Akshaya Tritiya) भीड़ देखी गई। अक्षय तृतीया दशहरा, दिवाली और गुड़ी पाड़वा के साथ ही एक अहम मुहूर्त माना जाता है, जहां सोना खरीदने की परंपरा गहरी जड़ें रखती है। लोग मानते हैं कि इस दिन सोना खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद मांग मजबूत बनी हुई है, क्योंकि लोग सोने को मुद्रा और रियल एस्टेट की तुलना में स्थिर निवेश मानते हैं। सोने की कीमतें साल-दर-साल लगातार बढ़ती रही हैं और वक्ता ने सुझाव दिया कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना फायदेमंद है, क्योंकि यह मूल्य नहीं घटाता। साथ ही, चांदी के औद्योगिक और सजावटी उपयोगों का भी जिक्र किया गया, जिसकी कीमतें बढ़ती मांग के कारण स्थिर से थोड़ी बढ़ती हुई हैं।
Today Gold Price Live Updates: आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट का दाम
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 153,180 | 140415 | 114,885.00 |
| जयपुर | 153,240 | 140470 | 114,930.00 |
| कानपुर | 153,280 | 140506.6667 | 114,960.00 |
| लखनऊ | 153,300 | 140525 | 114,975.00 |
| भोपाल | 153,400 | 140616.6667 | 115,050.00 |
| इंदौर | 153,400 | 140616.6667 | 115,050.00 |
| चंडीगढ़ | 153,240 | 140470 | 114,930.00 |
| रायपुर | 153,180 | 140415 | 114,885.00 |
Akshaya Tritiya gold price live Updates Today: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की उमड़ी भीड़
हिंदू परंपरा में अक्षय तृतीया का आज का दिन सोना और चांदी खरीदने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आईई ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर जितेंद्र व्यास, जो गुजरात राज्य के अहमदाबाद के सीजी रोड पर काम करते हैं, कहते हैं कि आज माहौल बहुत अच्छा है। बाजार की स्थिति अनुकूल है और कीमतें स्थिर हैं, इसलिए दुकान पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। फिलहाल 24 कैरेट सोना करीब ₹1,57,500 प्रति 10 ग्राम है। दुकान कई अच्छे ऑफर और डील दे रही है। नया स्टॉक भी काफी है। यहां सरकारी पास ज्वेलरी 22, 18, 14 और 9 कैरेट में उपलब्ध है। इस दिन सोना खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है। इस साल थोड़ी कीमत बढ़ी है, फिर भी लोग भविष्य की सुरक्षा के लिए सोना खरीद रहे हैं।एक ग्राहक हार्दिक ब्रह्मभट्ट ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी और पत्नी के लिए सोने का जेवर खरीदा।
उन्होंने कहा, “कीमत बढ़ने से इस बार खरीदारी थोड़ी कम हुई है, लेकिन भविष्य के लिए सोना खरीदने की परंपरा अभी भी मजबूत है।”
Gold Rate Today Live: IBJA पर सोना-चांदी का रेट
आईबीजेए शनिवार और रविवार को सोने-चांदी की दरें अपडेट नहीं करता है। इसलिए 17 अप्रैल 2026 की इंडिकेटिव रिटेल सेलिंग रेट्स ये हैं।
फाइन गोल्ड 999: 15166 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरट: 14802 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरट: Rs 13497 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरट: Rs 12284 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरट: Rs 9782 रुपये प्रति ग्राम
सिल्वर 999: Rs 249940 प्रति किलो।
फिजिकल गोल्ड या डिजिटल गोल्ड: निवेशकों का रुझान किस तरफ है?
बड़ौदा बीएनपी पारिबा एमएफ के सीआईओ (फिक्स्ड इनकम) प्रशांत पिंपले और मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों का मानना है कि निवेश के तरीके में स्पष्ट बदलाव आ रहा है। पारंपरिक भौतिक सोने की खरीद के साथ-साथ अब निवेशक डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ (ETF) और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) जैसे लचीले और पारदर्शी विकल्पों में भारी रुचि दिखा रहे हैं। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के दौर में सोना आज भी मुद्रास्फीति (महंगाई) के खिलाफ सबसे सुरक्षित निवेश माना जा रहा है।
Today Gold Price live: बिक्री की प्रकृति में आया बदलाव
AIJGF के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा के अनुसार, व्यापार का मूल्य (Value) बढ़ रहा है, लेकिन वास्तविक खपत (Volume) घट रही है। 16,000 करोड़ रुपये का व्यापार वर्तमान कीमतों पर केवल 10 टन सोने के बराबर है। हल्के आभूषणों की मांग ऊंचे दामों के कारण उपभोक्ता अब भारी ज्वेलरी के बजाय हल्के वजन वाले आभूषणों, चांदी और डायमंड प्रोडक्ट्स की ओर रुख कर रहे हैं।
Gold rate today live: रिकॉर्ड ऊंचाई के बावजूद कैसी रहेगी बाजार में बिक्री?
CAIT के अनुमान के मुताबिक, कीमतों में भारी उछाल के बावजूद इस साल अक्षय तृतीया पर 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार की उम्मीद है, जो पिछले साल 16,000 करोड़ रुपये था। पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष डॉ. सौरभ गाडगीळ का कहना है कि कीमतों के बावजूद ग्राहकों की दिलचस्पी बनी हुई है और पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री में 25% से 30% की वृद्धि की उम्मीद है।
Akshaya Tritiya gold price live: अक्षय तृतीया पर 2012 से 2026 तक सोने का भाव

नोट - ये डेटा एमसीएक्स का है, जो केडिया एडवाइजरी द्वारा प्रोवाइड किया गया है।
Akshaya Tritiya gold price live: निवेश के लिहाज से पिछले 15 सालों में सोने ने कितना दिया रिटर्न?
ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने ने लंबी अवधि में शानदार रिटर्न दिया है, हालांकि कुछ अन्य एसेट क्लास ने भी चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं।
- पिछले 15 वर्षों में: सोने में 602%, चांदी में 353.6%, निफ्टी में 338.6% और डॉलर इंडेक्स में 19.38% की वृद्धि हुई है। वहीं, इसी अवधि में बिटकॉइन में 1511660% का भारी उछाल आया है।
- पिछले 5 वर्षों में: सोने ने 224.48%, चांदी ने 263.10% और निफ्टी ने 65.87% का रिटर्न दिया है, जबकि बिटकॉइन की वृद्धि इस दौरान केवल 51.53% रही है। यहां विस्तार से पढ़ें पूरा एनासिस
Gold Silver Price Today LIVE: तनिष्क, कल्याण ज्वेलर्स, जोयालुक्कास पर कितनी है कीमत
प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स (तनिष्क, कल्याण ज्वेलर्स, जोयालुक्कास और मालाबार गोल्ड) में आज 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 14,280 रुपये से 14,320 रुपये प्रति ग्राम के बीच चल रही है।
(नोट: राज्यों के टैक्स और मेकिंग चार्ज के आधार पर कीमतों में बदलाव संभव है।)
Today Gold Price Live: इंडिया बुलियन पर कितनी है सोने की कीमत
इंडिया बुलियन रेट्स के मुताबिक आज सोने की कीमत लगभग 1,54,900 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार, पिछले साल के 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले इस साल सोना 1.58 लाख रुपये के करीब पहुंच गया है। चांदी भी 85,000 रुपये प्रति किलो से उछलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर है।
Gold Silver Price Today LIVE: क्या हैं आज सोने और चांदी के ताजा रेट?
दिल्ली सर्राफा बाजार के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने बताया कि, अक्षय तृतीया पर बाजार की रौनक थोड़ी कम है। हालांकि, शाम तक रौनक बढ़ने की उम्मीद है। उनके मुताबिक, आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.60 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।