Gold Silver Price Crash: सोना ₹7600 और चांदी ₹27700 गिरी; मुनाफावसूली से बाजार हिला, अब फिर आएगी तेजी?
Gold Silver Price Today: हालिया तेजी के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना ₹7,600 प्रति 10 ग्राम और चांदी ...और पढ़ें
-1772723211025_m.webp)
Gold Silver Price Crash: सोना ₹7600 और चांदी ₹27700 गिरी; मुनाफावसूली से बाजार हिला, अब फिर आएगी तेजी?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| हालिया तेज उछाल के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों (gold silver price crash) में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
सोना 7,600 रुपए (gold price fall) प्रति 10 ग्राम तक टूट गया, जबकि चांदी में 27,700 रुपए (silver price fall) प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक
चांदी 27,700 रुपए या 9.23 फीसदी गिरकर 2,72,300 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गई। वहीं 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 7,600 रुपए या करीब 4.4 फीसदी टूटकर 1,65,200 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,72,800 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
गिरावट पर क्या बोले एक्सपर्ट्स?
लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग के मुताबिक चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग तो बढ़ी, लेकिन ऊंचे स्तर पर निवेशकों की भारी मुनाफावसूली ने इस तेजी को कमजोर कर दिया।
इधर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों और मजबूत भारतीय रुपये की वजह से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा।
यह भी पढ़ें- Silver Price Crash: दिन भर तेजी के बाद औंधे मुंह क्यों गिरी चांदी, एक झटके में ₹7500 टूटी; निवेश का है मौका?
वैश्विक बाजार में कहां पहुंचे दाम?
वैश्विक बाजार में हालांकि हल्की मजबूती दिखी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर चांदी करीब 82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी, जबकि सोना 12.60 डॉलर यानी 0.25 फीसदी बढ़कर 5,153.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी और करेंसी प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार फिलहाल सोने की कीमतें मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच फंसी हुई हैं, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।