सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: गिरावट के बाद फिर आई सोने और चांदी में तेजी; लखनऊ से लेकर इंदौर तक कितनी पहुंची कीमत?

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 10:42 AM (IST)

     19 नवंबर, बुधवार को सोने और चांदी में हल्की तेजी है। कल सोने में जबरदस्त गिरावट थी। इसलिए आज हुई हल्की बढ़ोतरी एक तरह से रिकवरी कही जा सकती है। सुबह 10.30 बजे के करीब सोने (Gold Price Today) में 167 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी (Silver Price Today) में इस समय 400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। 

    Hero Image

    नई दिल्ली। 19 नवंबर, बुधवार को सोने और चांदी में हल्की तेजी है। कल सोने में जबरदस्त गिरावट थी। इसलिए आज हुई हल्की बढ़ोतरी एक तरह से रिकवरी कही जा सकती है। सुबह 10.30 बजे के करीब सोने (Gold Price Today) में 167 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी (Silver Price Today) में इस समय 400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा है?

    Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

    सुबह 10.30 बजे के करीब एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 122,818 रुपये चल रही है। इसमें 178 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 122,546 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,970 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    इससे पहले सोने का दाम 122,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।

    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे के करीब चांदी का भाव 155,093 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसमें 449 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 154,484 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 155,568 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    यह भी पढ़ें:- Gold-Silver Price: चांदी में अक्सर सोने से ज्यादा ही क्यों होती है बढ़ोतरी या गिरावट, एक्सपर्ट ने क्या बताई इसकी वजह?

    आपके शहर में कितनी है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹123,150 ₹155,610
    जयपुर ₹123,200 ₹155,680
    कानपुर ₹123,250 ₹155,740
    लखनऊ ₹123,250 ₹155,740
    भोपाल ₹123,580 ₹156,150
    इंदौर ₹123,580 ₹156,150
    चंडीगढ़ ₹123,450 ₹155,980
    रायपुर ₹123,400 ₹155,920

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोना 123,150 रुपये में मिल रहा है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 123,580 रुपये चल रही है। 

    अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी भी सबसे कम दाम पर मिल रहा है। यहां 1 किलो चांदी 155,610 रुपये की है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी भी सबसे महंगी है। यहां 1 किलो चांदी 156,150 रुपये में मिल रही है। 

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें