सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold-Silver Price Crash: एक हफ्ते में धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, ₹13,000 तक गिरी कीमत; रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 03:58 PM (IST)

    Gold-Silver Update: बीते सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, चांदी ₹13,000 तक सस्ती हुई। केडिया एडवाइजरी की रिपोर्ट के अनुसार, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सोने-चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह भारी गिरावट दर्ज।

    2. केडिया एडवाइजरी रिपोर्ट ने बाजार में बिकवाली का दबाव बताया।

    3. निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह है।

    नई दिल्ली: बीते सप्ताह घरेलू कमोडिटी बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। वैश्विक संकेतों और बाजार में मुनाफावसूली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। प्रसिद्ध ब्रोकरेज फर्म केडिया एडवाइजरी ( Kedia Advisory) की लेटेस्ट "कमोडिटी वीकली अपडेट" रिपोर्ट के अनुसार, इस गिरावट के बाद सोने-चांदी के तकनीकी स्तर (support and resistance level) काफी महत्वपूर्ण हो गया है।

    क्या कहती है रिपोर्ट

    रिपोर्ट के अनुसार, सोना पिछले एक हफ्ते में -2.28% टूटकर ₹147,239 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। अगर वैल्यू टर्म में देखें तो सोने में करीब ₹2,000 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी में गिरावट और भी तेज रही है। चांदी की कीमत -5.62% फिसलकर ₹2,32,736 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई, यानी करीब ₹13,000 तक की गिरावट देखने को मिली है।

    सिर्फ कीमतों में गिरावट ही नहीं, बल्कि बाजार की भागीदारी भी कमजोर पड़ी है। सोने में ओपन इंटरेस्ट -1.90% और वॉल्यूम में -18.34% की गिरावट दर्ज की गई है, जो बताता है कि ट्रेडर्स नई पोजिशन लेने से बच रहे हैं। चांदी में यह कमजोरी और ज्यादा दिखी, जहां वॉल्यूम करीब -29.93% और ओपन इंटरेस्ट -11.74% गिरा है। यह संकेत है कि बाजार में बिकावली का दबाव बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें:  ₹10 लाख निवेश के लिए SIP या Lump Sum? 10 साल में किससे बनेगा बड़ा फंड, आंकड़ों से समझिए पूरा गणित

    क्या है सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल?

    अगर टेक्निकल लेवल की बात करें, तो सोने के लिए निकटतम सपोर्ट ₹1,43,922 पर है, जबकि मजबूत सपोर्ट ₹1,40,604 पर देखा जा रहा है। ऊपर की ओर ₹1,49,028 पहला रेजिस्टेंस है और इससे ऊपर ₹1,57,452 पर मजबूत बाधा है। चांदी के लिए ₹2,22,532 पहला सपोर्ट और ₹2,12,328 मजबूत सपोर्ट है। वहीं रेजिस्टेंस की बात करें तो ₹2,38,366 और ₹2,64,404 के स्तर अहम माने जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    बाजार का संकेत

    मोमेंटम इंडिकेटर्स भी बाजार में कमजोरी की पुष्टि कर रहे हैं। सोना और चांदी दोनों में RSI फिलहाल ‘न्यूट्रल’ जोन में है, लेकिन CCI इंडिकेटर ‘सेल’ का संकेत दे रहा है। इसके अलावा दोनों धातुओं में हाई वोलैटिलिटी बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में तेज उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रहेगी।

    रिपोर्ट का फाइनल आउटलुक भी सतर्क करता है। केडिया एडवाइजरी के मुताबिक सोना और चांदी दोनों का ट्रेंड फिलहाल ‘बेयरिश’ बना हुआ है, यानी कीमतों पर दबाव जारी रह सकता है। अगर सपोर्ट लेवल टूटते हैं तो गिरावट और गहरी हो सकती है।

    रिपोर्ट देख कर ये कहा जा सकता है कि मौजूदा हालात में निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। शॉर्ट टर्म में कीमती धातुओं में कमजोरी का ट्रेंड जारी रह सकता है, जबकि किसी भी तेजी के लिए मजबूत ग्लोबल संकेतों का इंतजार रहेगा।