सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: बाप रे! सोने में ताबड़तोड़ गिरावट, चांदी में भी आई कमी; कितना हुआ अब 24 कैरेट का दाम?

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 10:08 AM (IST)

    एमसीएक्स में सुबह 10 बजे के करीब सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। अगर सोने में ऐसी ही गिरावट जारी रही तो जल्द 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20,000 रुपये के नीचे आ जाएगी। सोने से ज्यादा चांदी में गिरावट आई है। चांदी में सुबह 10 बजे के करीब 3000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा गिर चुकी है। 

    Hero Image

    एमसीएक्स में सुबह 10 बजे के करीब सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। अगर सोने में ऐसी ही गिरावट जारी रही तो जल्द 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20,000 रुपये के नीचे आ जाएगी। सोने से ज्यादा चांदी में गिरावट आई है। चांदी में सुबह 10 बजे के करीब 3000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा गिर चुकी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में 24 कैरेट सोने की कीमत और चांदी का भाव कितना चल रहा है?

    Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

    एमसीएक्स में सुबह 10.11 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 121,114 रुपये चल रही है। इसमें 1813 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 121,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,130 प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    सुबह 10.12 बजे 1 किलो चांदी का भाव एमसीएक्स में 151,465 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसमें 3847 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 151,250 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड और 152,950 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    यह भी पढ़ें:- Silver Price Target: 3 महीने में 1.75 लाख के पार हो सकती है चांदी की कीमत, एक्सपर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

    आपके शहर में कितनी है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹121,380 ₹151,810
    जयपुर ₹121,430 ₹152,090
    कानपुर ₹121,470 ₹152,150
    लखनऊ ₹121,470 ₹152,150
    भोपाल ₹121,570 ₹152,100
    इंदौर ₹121,570 ₹152,100
    चंडीगढ़ ₹121,440 ₹151,940
    रायपुर ₹121,390 ₹151,880

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार 18 नवंबर को पटना में सोने का भाव सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 121,380 रुपये है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 121,570 रुपये है। 
     
    अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी का भाव सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी 151,810 रुपये में मिल रही है। इसके अलावा कानपुर और लखनऊ में चांदी की कीमत सबसे अधिक है। यहां 1 किलो चांदी 152,150 रुपये की है। 

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें