सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: सोने में आया जोरदार उछाल, चांदी की रफ्तार भी हुई तेज, आपके शहर में क्या है कीमत?

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 10:16 AM (IST)

    आज 10 नवंबर को एमसीएक्स पर सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी दोनों में ही बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह 10 बजे के आसपास सोने (Gold Price Today) में 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी (Silver Price Today) में 2000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा उछाल देखा गया है। 

    Hero Image

    आज 10 नवंबर को एमसीएक्स पर सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी दोनों में ही बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह 10 बजे के आसपास सोने में 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी में 2000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा उछाल देखा गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी की कीमत कितनी चल रही है?

    Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

    10 नवंबर को सोने में ताबड़तोड़ उछाल देखने को मिला है। सुबह 10 बजे के आसपास सोने में 1392 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। अभी 24 कैरेट सोने का भाव 112,459 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। सोने ने अब तक 121,768 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 122,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    यह भी पढ़ें- Gold Price Target 2026: अगले साल कितनी होगी सोने की कीमत, गिरावट आएगी या बढ़ जाएंगे दाम, एक्सपर्ट ने क्या बताया?


    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    चांदी में इतनी बढ़ोतरी आई की एक बार फिर चांदी का भाव 1,50,000 रुपये प्रति किलो के ऊपर पहुंच गया। चांदी में सुबह 10.09 बजे एमसीएक्स पर 2942 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है। अभी 1 किलो चांदी का भाव 150,670 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 149,540 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 150,799 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    आपके शहर में कितनी है कीमत?

     
    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹122,620 ₹150,900
    जयपुर ₹122,670 ₹150,940
    कानपुर ₹122,720 ₹151,000
    लखनऊ ₹122,720 ₹151,000
    भोपाल ₹122,820 ₹151,120
    इंदौर ₹122,790 ₹151,230 
    चंडीगढ़ ₹122,660 ₹151,070
    रायपुर ₹122,610 ₹151,010
     
    आज 10 नवंबर को रायपुर में सोने का दाम सबसे कम है। यहां सोने की कीमत 122,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 150,900 रुपये चल रहा है। आज भोपाल में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,820 रुपये है। इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी 151,230 रुपये में मिल रही है।  

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें