सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: सोने में आई गिरावट, चांदी की भी रफ्तार हुई कम, पटना से लेकर इंदौर तक कितना है दाम?

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 09:54 AM (IST)

     17 नवंबर, सोमवार को सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में हल्की गिरावट आई है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही दोनों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि ये गिरावट अभी इतनी बड़ी नहीं है। सुबह 9.42 बजे सोने में 40 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। वहीं चांदी 157 रुपये प्रति किलो फिसली है।

    Hero Image

    नई दिल्ली। 17 नवंबर, सोमवार को सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में हल्की गिरावट आई है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही दोनों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि ये गिरावट अभी इतनी बड़ी नहीं है। सुबह 9.42 बजे सोने में 40 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। वहीं चांदी 157 रुपये प्रति किलो फिसली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है?

    Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

    सुबह 9.44 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 123,521 रुपये दर्ज की गई है। इसमें 40 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने सुबह 9.45 तक 123,100 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,580 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    IBJA में 14 नवंबर की शाम 24 कैरेट सोने का भाव 124,794 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 114,311 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम 93,596 रुपये दर्ज किया गया।

    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    अगर चांदी की बात करें तो 1 किलो चांदी का भाव सुबह 9.45 बजे 155,861 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसमें 157 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने सुबह 9.45 बजे तक 155,104 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 156,049 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    आपके शहर में कितनी है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹125,020 ₹167,000
    जयपुर ₹125,120 ₹167,000
    कानपुर ₹125,120 ₹167,000
    लखनऊ ₹125,120 ₹167,000
    भोपाल ₹125,020 ₹167,000
    इंदौर ₹125,020 ₹167,000
    चंडीगढ़ ₹125120 ₹167,000
    रायपुर ₹124,970 ₹167,000

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना, भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 125,020 रुपये दर्ज की गई है। 

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें