Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold बार या सिक्का क्या पड़ेगा आपको सस्ता? कितना मेकिंग चार्ज और GST; यहां जानें सब कुछ 

    Updated: Mon, 13 Oct 2025 04:59 PM (IST)

    दिवाली आने से पहले लोग भारी मात्रा में सोना या चांदी खरीदते हैं। ये सिर्फ निवेश के उद्देश्य से नहीं खरीदा जाता, बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती है। दिवाली से दो या तीन पहले आने वाले उत्सव धनतेरस में सोने के सिक्के और बार खरीदे जाते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि सोने के सिक्के और बार खरीदने से वे जीएसटी से बच जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है।

    Hero Image

    बार या सिक्का, क्या है फायदे का सौदा?

     नई दिल्ली। इस समय लोग भारी मात्रा में गोल्ड और चांदी में निवेश कर रहे हैं। ये समय सोना और चांदी खरीदने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। क्योंकि ज्वेलरी बनाने में समय और खर्च ज्यादा आ जाता है। इसलिए लोग सोने के सिक्के या बार में निवेश करना सही मानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों के मन में ये कन्फ्यूजन रहती है कि गोल्ड बार या सिक्के में टैक्स नहीं लगता, जो गलत है। गोल्ड को मेकिंग चार्ज और जीएसटी जैसे चार्जिज इससे और महंगा बना देते हैं। चलिए जानते हैं कि गोल्ड बार या सोने का सिक्का क्या आपको सस्ता पड़ेगा?

    Gold Bar vs Gold Coin: क्या पड़ेगा आपको सस्ता?

    आपको बता दें कि गोल्ड सिक्के पर आपको 3 फीसदी जीएसटी देना होता है। इसके साथ ही इसमें मेकिंग चार्ज भी लगाया जाता है। हालांकि ये ज्वेलरी पर लगने वाले मेकिंग चार्ज से थोड़ा कम हो सकता है। इसके साथ ही इसमें मेकिंग चार्ज पर 5 फीसदी टैक्स भी लगाया जाता है। 

    हालांकि गोल्ड बार पर आपको किसी भी तरह की जीएसटी या मेकिंग चार्ज नहीं देना पड़ता। इसे खरीदने पर आप सोने की एक्चुअल वैल्यू का भुगतान करते हैं। 

    अगर इन चार्जिज को देखें तो गोल्ड बार आपको ज्यादा सस्ता पड़ेगा। क्योंकि इसमें आपको जीएसटी और मेकिंग चार्जिज नहीं देना पड़ता।   

    आपके शहर में क्या है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹123,090 ₹151,180
    जयपुर ₹123,140 ₹151,240
    कानपुर ₹123,180 ₹151,300
    लखनऊ ₹123,190 ₹151,420
    भोपाल ₹123,290 ₹151,540
    इंदौर ₹123,290 ₹151,540
    चंडीगढ़ ₹123,190 ₹151,190
    रायपुर ₹123,110 ₹151,320
     
    पटना में सोने का भाव सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 123,090 रुपये है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 123,290 रुपये है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 151,180 रुपये है।