1 अप्रैल से बदलेंगे सोने से जुड़े ये नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर
Gold Rules: 1 अप्रैल से सोने में निवेश से जुड़े नियमों में बदलाव हो रहा है, जिसका सीधा असर डिजिटल गोल्ड निवेशकों पर पड़ेगा। सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ( ...और पढ़ें

Gold Rules: कल से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों में सोना से जुड़ा बदलाव भी शामिल हैं। सोने में जो बदलाव होने जा रहा है उसका असर उन लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ने वाला है, जो डिजिटल तरीके से गोल्ड में निवेश करते हैं।
क्या होंगे बदलाव?
सरकार एक अप्रैल से एसजीबी (SGB) में भी टैक्स लेगी। हालांकि ये टैक्स हर किसी निवेशक से नहीं लिया जाएगा। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह टैक्स उन लोगों को देना होगा, जिन्होंने शुरू से एसजीबी न खरीदा हो। अगर किसी व्यक्ति ने शुरू से ही एसजीबी होल्ड किया हो तो वे टैक्स नहीं देगा।
कितना देना होगा टैक्स
यह टैक्स कैपिटल गेन के आधार पर लिया जाएगा। कैपिटल गैन टैक्स के तहत शॉर्ट टर्म और लॉगटर्म टैक्स के आधार पर टैक्स लिया जाएगा। फिलहाल अगर आप सिल्वर या गोल्ड ईटीएफ खरीदते हैं तो आपको कैपिटल गैन टैक्स के तहत कर देना होगा। इसमें आपको शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म के अनुसार टैक्स देना होता है। अभी यहीं टैक्स एसजीबी में भी लगाया जाएगा।
अलग-अलग शहर में कितना है दाम?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹1,46,950 | ₹228,910 |
| जयपुर | ₹147,010 | ₹229,000 |
| कानपुर | ₹147,070 | ₹229,090 |
| लखनऊ | ₹147,070 | ₹229,090 |
| भोपाल | ₹147,030 | ₹228,840 |
| इंदौर | ₹146,890 | ₹228,960 |
| चंडीगढ़ | ₹146,920 | ₹228,670 |
| रायपुर | ₹146,860 | ₹228,580 |
24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत?
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 145,180 | 133081.6667 | 108,885.00 |
| जयपुर | 145,240 | 133136.6667 | 108,930.00 |
| कानपुर | 144,290 | 132265.8333 | 108,217.50 |
| लखनऊ | 145,290 | 133182.5 | 108,967.50 |
| भोपाल | 145,410 | 133292.5 | 109,057.50 |
| इंदौर | 145,410 | 133292.5 | 109,057.50 |
| चंडीगढ़ | 145,260 | 133155 | 108,945.00 |
| रायपुर | 145,200 | 133100 | 108,900.00 |
आज मार्केट बंद है इसलिए लेटेस्ट रेट अपडेट नहीं हुए है। ऊपर दी गई टेबल में सोने और चांदी की कीमत कल की है। क्योंकि आज मार्केट क्लोज है इसलिए कल के दाम में ही ट्रेडिंग की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।