Dhanteras 2025 के बाद कितना पहुंच जाएगा सोने का भाव, क्या अभी आपको निवेश करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
दिवाली से दो दिन पहले देशभर में धनतेरस उत्सव मनाया जाएगा। धनतेरस में सोना और चांदी खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा कई और चीजों की भी खरीदारी की जाती है। इस समय सोने और चांदी की मांग अपनी चरम सीमा पर है। इसलिए कीमत में भी लगातार बढ़ोतरी आ रही है। ऐसे में सभी को इंतजार है कि धनतेरस के बाद सोने का दाम कितना कम होगा?
-1760434539673.webp)
Dhanteras 2025 के बाद कितना पहुंच जाएगा सोने का भाव, क्या अभी आपको निवेश करना चाहिए?
नई दिल्ली। दिवाली से दो दिन पहले देशभर में धनतेरस उत्सव मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन धातु जैसे सोना, चांदी या स्टील की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। दिवाली और धनतेरस उत्सव आने के कुछ दिन पहले सोने और चांदी की डिमांड सबसे अधिक रहती है।
मांग बढ़ने से इनकी कीमत भी अपनी चरम सीमा पर होती है। आज सुबह सोने और चांदी में ताबड़तोड़ तेजी देखी गई थी। ऐसे में लोगों धनतेरस के बाद का इंतजार है। क्योंकि फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद ये उम्मीद की जाती है कि सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आएगी। लेकिन ये गिरावट कितनी हो सकती है?
इसके साथ ही क्या इस समय हमें सोने में निवेश करना चाहिए? ऐसे ही हमने सोने और चांदी से जुड़े कई सवाल कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से पूछे। सबसे पहले जानते हैं कि धनतेरस के बाद सोना कितना गिर सकता है?
कितनी आएगी गिरावट?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि ये उम्मीद की जा रही है कि धनतेरस के बाद सोने का भाव 10 से 12 फीसदी तक गिर सकता है। हालांकि इसे लेकर कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता। तकनीकी चार्ट को देखें तो ये साफ पता चलता है कि सोने को उम्मीद से अधिक मात्रा में खरीदा गया है। जो गिरावट का संकेत देता है। हालांकि लोग इसे ज्यादा रिटर्न की चाहत में खरीदे जा रहे हैं।
चांदी के साथ भी ऐसा हो रहा है। साल 1980 और 2011 में चांदी का दाम इंटरनेशनल मार्केट में 50 डॉलर पहुंच गया था। उस समय भी इसमें करेक्शन आई थी।
अजय केडिया ने बताया कि साल 2025 अप्रैल-मई में सोने में 10 फीसदी का करेक्शन देखा गया था।
सोने में न करें निवेश
वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने निवेशकों की ये सलाह दी है कि सोना और चांदी में अभी निवेश न करें। क्योंकि इस समय इनकी कीमत ऑल टाइम हाई पर चल रही है। उन्होंने तांबा, जिंक, स्टील में निवेश करने की सलाह दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।