Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना, दिनभर में ₹2800 तक टूटा; लेकिन चांदी में जोरदार उछाल, क्या हैं ताजा रेट?
Gold Silver Price Today: भारतीय सराफा बाजार में सोने के दाम में ₹2800 प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट आई है, जबकि चांदी की कीमतों में ₹2000 प्रति किलोग् ...और पढ़ें

औंधे मुंह गिरा सोना, दिनभर में ₹2800 तक टूटा; लेकिन चांदी में जोरदार उछाल
HighLights
दिल्ली में सोने के दाम ₹2800 प्रति 10 ग्राम गिरे
चांदी की कीमत ₹2000 प्रति किलोग्राम बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर
अमेरिका-ईरान तनाव और अनिश्चितता कीमतों में बदलाव का कारण
नई दिल्ली| अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और शांति समझौते पर सस्पेंस के बीच भारतीय सराफा बाजार में सोने के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं, जबकि चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है।
कहां पुहंचे सोने-चांदी के दाम?
राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में ₹2800 प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट (gold price crash) दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद अब सोने का नया भाव ₹1,62,400 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) (gold rate today) पर आ गया है। सोमवार को सोना ₹1,65,200 पर बंद (gold price today) हुआ था।
दूसरी तरफ, चांदी के खरीदारों को थोड़ा झटका लगा है। चांदी की कीमत ₹2000 प्रति किलोग्राम उछलकर ₹2,73,000 (सभी टैक्स सहित) (silver price today) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ₹2,71,000 पर बंद (silver rate today) हुई थी।
आखिर क्यों गिरे सोने के दाम?
एचडीएफसी (HDFC) सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी के मुताबिक,
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशकों ने फूंक-फूंक कर कदम रखा। कूटनीतिक मोर्चे पर कोई ठोस नतीजा न निकलने की वजह से निवेशकों ने जोखिम लेने के बजाय डॉलर में निवेश करना सुरक्षित समझा।"
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 1% टूटकर 4,534.69 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, वहीं चांदी भी 2% से ज्यादा फिसलकर 76.49 डॉलर प्रति औंस रह गई।
खबरें और भी
अमेरिका-ईरान तनाव से बिगड़ा खेल
दरअसल, कतर में पिछले सात हफ्तों से युद्धविराम (सीजफायर) को बनाए रखने के लिए बातचीत चल रही थी। लेकिन इसी बीच दक्षिणी ईरान पर अमेरिकी हमलों और ईरान द्वारा अमेरिकी ड्रोन मार गिराने के दावों ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया।
अब आगे क्या हो सकता है?
इस नए तनाव से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। जानकारों का कहना है कि अगर दोनों देशों के बीच समझौता होता है, तभी कच्चे तेल की कीमतें घटेंगी और सोने-चांदी के बाजार में स्थिरता लौट पाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।