Gold Price Hike: सोने में फिर क्यों आई तूफानी तेजी, शादी में बढ़ती डिमांड या कुछ और है कारण; आप कब खरीदें?
फेस्टिव सीजन के बाद से ही सोने (Gold Price) में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन कल सोमवार से सोने में तूफानी तेजी (Gold Price Hike) दिख रही है। वहीं चांदी भी रॉकेट की स्पीड से भाग रही है। सवाल ये है कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि सोने और चांदी की कीमत इतनी बढ़ने लगी, क्या इसके पीछे का कारण सिर्फ शादी सीजन में बढ़ती मांग ही है?

नई दिल्ली। सोने (Gold Price) और चांदी में फेस्टिव सीजन के बाद से ही लगातार गिरावट देखी जा रही है। दिवाली आने से पहले और दिवाली के समय सोने और चांदी की डिमांड आसमान छू रही थी। इसकी वजह से इनकी कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी (Gold Price Hike दर्ज की गई।
दिवाली के समय यानी पिछले महीने (अक्टूबर 2025) में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,32,000 रुपये के पार पहुंच गई। फिर दिवाली बीत जाने के बाद सोने में लगातार करेक्शन या गिरावट दर्ज की गई। बीते कुछ दिनों से 10 ग्राम सोने का भाव 1,20,000 रुपये के आसपास ही रहा।
हालांकि कल 10 नवंबर, सोमवार के दिन सोने में अचानक तूफानी तेजी देखी गई। सोने से ज्यादा तेजी कल चांदी में दर्ज की गई थी। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि सोने में इतनी बढ़ोतरी आई। क्या इसके पीछे का कारण सिर्फ शादी सीजन में बढ़ती मांग है?
Gold Price Hike: क्या है बढ़ती कीमत के पीछे का कारण?
अमेरिका में लगने वाला शटडाउन जल्द समाप्त हो सकता है। वहीं अगले महीने भी फेड रेट कट की उम्मीद ने अमेरिका डॉलर को और कमजोर कर दिया है। दूसरी ओर चीन का केंद्रीय बैंक पीबीओसी (People Bank Of India) ने लगातार 12वें महीने अक्टूबर में गोल्ड खरीदा है। इन्हीं सब कारणों से सोने में तेजी देखी जा रही है।
आगे कितनी जा सकती है सोने की कीमत?
यूएस सरकार के शटडाउन खत्म होने के बाद से सभी निवेशकों का ध्यान एक बार फिर यूएस फेड रेट पर पड़ सकता है। हालांकि आगामी समय में अमेरिकी आंकड़े अर्थव्यवस्था में गिरावट दिखा सकते हैं।
इसके साथ ही गोल्ड को चीन की ओर से बढ़ रही डिमांड और बढ़ती महंगाई से एक स्पोर्ट मिल सकता है।
अब ये जानते हैं कि आपको ऐसे समय में क्या करना चाहिए। कब सोना खरीदना सबसे बेहतर है?
कब खरीदें सोना?
बढ़ती कीमत को देखकर नहीं, बल्कि गिरावट के समय सोना खरीदना सबसे बेहतर है। गिरावट के समय सोना खरीदते वक्त आपको कम कीमत पर ज्यादा यूनिट मिल जाएगी। इसका फायदा आपको बढ़ती कीमत के समय मिलेगा।
कितना है सोने का भाव?
IBJA में आज 11 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 124,147 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने का भाव 113,719 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम 93110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
एमसीएक्स में दोपहर 12 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 124,743 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसमें 773 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 124,505 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 125,839 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कॉमेक्स में सोने की कीमत 4142 रुपये प्रति आउंस चल रही है। भारतीय रुपये में देखें तो अभी कॉमेक्स में 24 कैरेट सोने की कीमत 129,631 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।