Gold Price Prediction: फिर सोने में आएगी तूफानी तेजी, एक्सपर्ट ऐसा क्यों कह रहे हैं; तो क्या अभी खरीद लें सोना?
Gold Price Prediction: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज करने से वैश्विक तनाव बढ़ गया है। केडिया एडवाइजरी ने ...और पढ़ें

Gold Price Prediction: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका शांति प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को पूरी तरह से खारिज कर दिया। इस खबर से वैश्विक तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है। मध्य पूर्व युद्ध जो पहले शांत होते हुए दिख रहा था, अब उसने अशांति का रुख ले लिया है। इससे आम आदमी के मन में आने वाली महंगाई को लेकर और चिंता बढ़ गई है।
इस बीच केडिया एडवाइजरी ने भी सोने में बढ़ोतरी (Gold Price) की ओर इशारा किया है। इसमें सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप द्वारा खारिज की प्रतिक्रिया कारण नहीं है। बल्कि उन्होंने भविष्य में सोने में तेजी को लेकर कई तर्क दिए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Gold Price: सोने में फिर आएगी तेजी, ऐसा क्यों?
डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से एक बार फिर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने लगा है। इसके साथ ही मुद्रास्फीति संबंधी चिताएं भी बाजार पर लगातार प्रभाव बना रही है। इसके साथ ही इस हफ्ते के अंत में मध्य पूर्व में हुए नए हमलों ने अप्रैल की शुरुआत में स्थापित नाजुक युद्ध विराम को भी खतरे में डाल दिया।
होर्मुज जलडमरूमध्य के लगातार बंद रहने से ऊर्जा की कीमत ऊंची बनी हुई हैं। इससे वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। भारत के लिए भी यह खतरे का संकेत है क्योंकि वह ज्यादातर क्रूड ऑयल आयात करता है। ऊर्जा कीमत बढ़ने से मुद्रास्फीति में तेजी आ सकती है। इसे नियंत्रित करने के लिए फिर अलग-अलग देश के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में और वृद्धि कर सकते हैं। ब्याज दर में बढ़ोतरी आने से आम जनता को लोन लेना महंगा पड़ सकता है।
खबरें और भी
इसके साथ ही वैश्विक तनाव को देखते हुए सोने पर दबाव बढ़ सकता है। कुल मिलाकर अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो सोने की कीमत आसमान छू सकती है।
सोर्स- केडिया एडवाइजरी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।