Gold Price: 10 ग्राम सोना इस साल के अंत तक कितने रुपये का मिलेगा? कैलकुलेशन से समझें सब
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, वर्तमान में 10 ग्राम सोना ₹1.50 लाख के आसपास है। विशेषज्ञों के अनुसार, इ ...और पढ़ें
-1777885776967_m.webp)
Gold Silver Price Today: इस साल की शुरुआत से ही सोने में उथल-पुथल देखी जा रही है। जनवरी 2026 के अंत तक सोने (Gold Rate) ने 1,93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि अब सोने का दाम 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है।
Gold Price Today: कितना है सोने का दाम?
सुबह 1.21 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,50,427 रुपये चल रहा है। इसमें 92रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,50,209 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,51,347 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
एमसीएक्स का हमने 24 कैरेट सोने का दाम है। क्योंकि वहां 24 कैरेट में ही ट्रेडिंग होती है। ऊपर बताए गए 24 कैरेट दाम के हिसाब से एमसीएक्स में इस वक्त 22 कैरेट का भाव 1,37,891 रुपये चल रहा है। 22 कैरेट वहीं सोना है जिससे गोल्ड ज्वैलरी बनाई जाती है।
IBJA में आज 24 कैरेट सोने का दाम 1,48,357 रुपये दर्ज किया गया है। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने का भाव 1,47,763 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,35,895 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की जा रही है।
खबरें और भी
अगर मौजूदा 22 कैरेट की कीमत में आप 3 फीसदी जीएसटी और 12-15 फीसदी मेकिंग चार्ज जोड़ते हैं तो-
(नोट: हमने यहां एमसीएक्स के भाव पर कैलकुलेट किया है क्योंकि टारगेट प्राइस भी एमसीएक्स में चल रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए दिया गया है)
- एमसीएक्स- 1,37,891 (10 ग्राम सोना, 22 कैरेट)
- मेकिंग चार्ज (14%)- 19,304.74
- मेकिंग चार्ज जीएसटी- 965.23
- जीएसटी- 6894.55
- कुल- 165,055.52
इस तरह से आपको आज 22 कैरेट सोना मौजूदा चल रहे 24 कैरेट सोने की कीमत से भी ज्यादा का मिलता है। अगर मेकिंग चार्ज और ज्यादा होगा तो ज्वैलरी की कीमत और ज्यादा बढ़ जाती है। आज आपको 22 कैरेट सोना 1,65,055.52 रुपये में मिलता है। सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में जानते है कि इस साल के अंत तक यहीं 10 ग्राम सोना कितने रुपये का मिलेगा?
साल के अंत तक कितने का मिलेगा?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बहुत पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि इस साल के अंत तक सोना 2 लाख रुपये तक जा सकता है। यहां 24 कैरेट सोने की बात हो रही है।
- एमसीएक्स-1,83,333.33(10 ग्राम सोना, 22 कैरेट)
- मेकिंग चार्ज (14%)- 25666
- मेकिंग चार्ज जीएसटी-1283.3
- जीएसटी- 5450
- कुल- 2,15,732 रुपये
इस तरह से आपको इस साल के अंत सोना (50,677 रुपये) 50 हजार रुपये से ज्यादा महंगा पड़ सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।