Gold Price Today: जिसका डर था वही हुआ, सोने की रफ्तार फिर हुई तेज, चांदी भी दौड़ी; कितनी हुई आपके शहर में कीमत?
शादी का सीजन शुरू होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही एक बार फिर सोने (Gold Price Today) ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। चांदी (Silver Price Today) में भी भयंकर तेजी देखी जा रही है। सोने का दाम एक बार फिर 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी की कीमत कितनी है?
-1762144734172.webp)
सोने-चांदी में उछाल: शादी के सीजन से पहले बढ़ी कीमतें
नई दिल्ली। शादी का सीजन शुरू हुआ नहीं कि सोने के भाव (Gold Price Today) फिर बढ़ने लगे। चांदी की रफ्तार तेज हुई है। सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स में 228 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा चांदी (Silver Price Today) में लगभग 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है।
Gold Price Today:कितना है सोने का भाव?
सुबह 10.05 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 121,460 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 228 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 121,378 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 121,854 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 10.07 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 148,927 रुपये चल रही है। इसमें 640 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 148,702 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 149,445 रुपये प्रथि किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में कितनी है कीमत?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹121,670 | ₹149,040 |
| जयपुर | ₹121,720 | ₹149,100 |
| कानपुर | ₹121,770 | ₹149,160 |
| लखनऊ | ₹121,770 | ₹149,160 |
| भोपाल | ₹121,870 | ₹149,280 |
| इंदौर | ₹121,800 | ₹149,270 |
| चंडीगढ़ | ₹121,670 | ₹149,110 |
| रायपुर | ₹121.620 | ₹149,050 |
आज 3 नवंबर के दिन पटना और चंडीगढ़ में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 121,670 रुपये है। वहीं सबसे ज्यादा सोने की कीमत भोपाल है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 121,870 रुपये चल रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो पटना में 1 किलो चांदी का भाव 149,040 रुपये चल रहा है। यहां सबसे कम कीमत पर चांदी मिल रही है। भोपाल में 1 किलो चांदी 149,280 रुपये में मिल रही है। ये ऊपर दी गए बाकी सभी शहरों के दाम से ज्यादा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।