सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: इस हफ्ते सोने के बढ़े भाव तो चांदी में आई सुस्ती; क्या है इसके पीछे वजह?

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 02:41 PM (IST)

    Gold Silver Price Today:इस हफ्ते सोने की कीमतों (Aaj ka Sone ka Bhav) में 5.77% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी में हल्की गिरावट आई। वैश्विक तनाव और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price Today:  शुक्रवार को एमसीएक्स गोल्ड (Gold Price Today) अप्रैल फ्यूचर्स में 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि एमसीएक्स सिल्वर  (Silver Price Today)मई फ्यूचर्स में 0.09 प्रतिशत की हल्की गिरावट आई।

    अगर मौजूदा आंकड़े ही देखें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 999 प्यूरिटी वाले सोने का भाव (Gold Rate Today) शुक्रवार को 1,42,942 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो सोमवार के 1,35,141 रुपए से काफी ज्यादा है।

    Aaj Ka Sone ka Bhav: क्यों आई सोने में तेजी?

    वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच इस हफ्ते सोने की कीमतों में 5.77 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड में हल्की गिरावट देखने को मिली, क्योंकि अमेरिकी डॉलर मजबूत रहा, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा।

    1.30 लाख नीचे आया सोना

    भारत में एमसीएक्स गोल्ड ने हफ्ते के निचले स्तर 1,29,595 रुपए प्रति 10 ग्राम से अच्छी रिकवरी दिखाई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेका गोल्ड 4,500 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस से ऊपर बंद हुआ।

    क्यों आई थोड़ी बहुत गिरावट?

    विशेषज्ञों का कहना है कि हाल में सोने में थोड़ी गिरावट इसलिए आई क्योंकि निवेशकों ने नुकसान की भरपाई के लिए सोना बेचकर नकदी जुटाई, लेकिन कुल मिलाकर सोने में तेजी का रुख अभी भी मजबूत बना हुआ है। केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं और वैश्विक तनाव भी कीमतों को सहारा दे रहा है।

    इसके अलावा, अमेरिकी ट्रेजरी पील्ड बढ़ने से सोने जैसे बिना ब्याज वाले निवेश की आकर्षकता कुछ कम हुई, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा। वहीं, इस हफ्ते ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 120 डॉलर से गिरकर 93 डॉलर प्रति बैरल तक आई, जिससे महंगाई को लेकर चिंता कम हुई और सोने को निचले स्तर से उबरने में मदद मिली।

    विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले समय में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, क्योंकि मिडिल ईस्ट की खबरें, कच्चे तेल की कीमतें और केंद्रीय बैंकों के फैसले बाजार को प्रभावित करेंगे।एक विश्लेषक ने कहा कि पिछले हफ्ते की तेज गिरावट के बाद अब कमोडिटी बाजार स्थिर होने की कोशिश कर रहा है और कीमतें धीरे-धीरे मजबूती हासिल कर रही हैं।

    (आईएएनएस इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें:-Gold Price: रूस ने बेचा 5 लाख औंस सोना, क्या है बेचने की वजह; ये कोई बड़ी गिरावट का संकेत तो नहीं?