Gold Silver Price Today: 8 बजते ही कीमतों में भारी गिरावट, सोना ₹2800 तक टूटा; कितनी सस्ती हुई चांदी?
Gold Silver Price Today LIVE: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट दर्ज हुई। सोना 1900 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 5300 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई। सवाल- आखिर ये गिरावट क्यों आई और सोना-चांदी खरीदें या नहीं? समझें सबकुछ
-1783921124210_m.webp)
मार्केट खुलते ही सोने-चांदी में भारी गिरावट, ₹5300 तक टूटे दाम
नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने-चांदी में भारी गिरावट (gold silver price crash) दर्ज हुई। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार, 13 जुलाई को सोना 1900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। जबकि चांदी 5300 रुपए प्रति किलोग्राम तक टूट गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 845 रुपए गिरकर 1,42,633 पर ओपन हुआ (gold price today) और ट्रेडिंग के दौरान 1921 रुपए टूटकर 1,41,557 रुपए (gold rate today) के लो लेवल पर चला गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक सोना 1,42,222 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 4016 रुपए टूटकर 2,18,648 रुपए (silver price today) प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। खबर लिखे जाने तक 5387 रुपए गिरकर 2,17,277 रुपए (silver rate today) के लो लेवल पर चला गया। इस दौरान चांदी 2,19,150 रुपए पर कारोबार करती दिखी।
वैश्विक बाजार कॉमेक्स पर सोना 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर 4070 डॉलर पर कारोबार करता दिखा। इसमें 43 डॉलर से ज्यादा की कमी दर्ज हुई। वहीं चांदी में 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और कीमत 1.52 डॉलर टूटकर 58.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करने लगी।
अब सवाल यह है कि आखिर सोने-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट आई क्यों?
Gold Silver Price Crash: 8 बजते ही गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट
Gold Silver Price Today: MCX पर रात के 8 बजते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई। अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड 1.93 फीसदी तक टूट गया। कीमत 2,805 रुपए टूटकर 1,40,709 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी में 1.80 फीसदी की कमी दर्ज हुई और कीमत 4017 रुपए सस्ती होकर 2,18,647 रुपए रह गई।
Gold Silver Price Crash: दिल्ली में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े हमलों का असर सोने-चांदी की कीमतों (gold silver price crash) पर दिखाई दिया। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 1,500 रुपए टूटकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमत भी 2,000 रुपए फिसल गई। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार के बंद भाव 1,48,500 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम से 1,500 रुपए घटकर 1,47,000 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। चांदी की कीमत भी 2,000 रुपए घटकर 2,35,000 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी का भाव 2,37,000 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) था। कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे महंगाई की चिंताएं बढ़ीं और डॉलर मजबूत हुआ, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा।
Gold Silver Price Crash: कल भी गिर सकते हैं सोने-चांदी के दाम? एक्सपर्ट ने बताई वजह
Gold Silver Price Crash: कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने बताया कि अब सबकी नजरें मंगलवार पर हैं, जब अमेरिका में जून का CPI डेटा आएगा और उसके बाद केविन वॉर्श फेड चेयरमैन के तौर पर हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी के सामने पहली बार पेश होंगे। इस सेशन से ही पूरे हफ्ते सोने और चांदी की चाल तय होने की संभावना है।
Gold Silver Price Crash: गोल्ड-सिल्वर को गिराने के पीछे चीन का हाथ, एक्सपर्ट ने क्या बता दिया?
कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने बताया कि CME FedWatch के अनुसार, ट्रेडर्स अब सितंबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना लगभग 70% मान रहे हैं, जो एक हफ्ते पहले 57% थी। मजबूत डॉलर और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड ने मुनाफ़ा-वसूली (profit-taking) को और बढ़ा दिया है, भले ही चीन के सेंट्रल बैंक ने जून में ढाई साल से ज्यादा समय में सबसे ज्यादा मासिक सोना खरीदा हो, यह लगातार 20वां महीना था जब उन्होंने खरीदारी की। जो यह याद दिलाता है कि कीमतों में गिरावट के बावजूद सरकारी क्षेत्र की मांग बनी हुई है। बुलियन के लिए मुख्य जोखिम यह है कि महंगाई का यह दबाव फेड को लंबे समय तक सख्त रुख (hawkish stance) अपनाने पर मजबूर कर सकता है।
Gold Silver Price Crash: 'यह सोने-चांदी के लिए बुरी खबर'
कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने बताया कि सोमवार को सोने की कीमतों में फिर से गिरावट आई और यह 1.5% गिरकर $4,050 प्रति औंस से नीचे आ गया। यह गिरावट पिछले हफ्ते हुए नुकसान के बराबर है। तेल की कीमतों में नई बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की उम्मीदें जगीं और इस बात पर दांव और मजबूत हुआ कि फेड (US Central Bank) लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रखेगा। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी गिरकर $57.8 पर आ गई। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी बुलियन (Gold-Silver) के लिए अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि महंगी ऊर्जा से कीमतों पर लंबे समय तक दबाव बने रहने की संभावना बढ़ जाती है, जो सोने और चांदी के सुरक्षित निवेश (safe-haven) वाले आकर्षण पर भारी पड़ती है। यह पिछले हफ्ते सोने में 1.4% और चांदी में 4% की गिरावट को और बढ़ाता है, जब फेड के मिनट्स से पता चला था कि मजबूत लेबर मार्केट के बावजूद नीति-निर्माता एक और बढ़ोतरी के मामले पर बंटे हुए थे।
Silver Price Crash: शाम 6 बजे तक कितनी सस्ती हुई चांदी?
Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी में 1.08 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और कीमत 2,414 रुपए सस्ती होकर 2,20,250 रुपए पर पहुंच गई। हाई लेवल 2,21,272 रुपए और लो लेवल 2,17,277 रुपए रहा। पिछला क्लोज 2,22,664 रुपए रहा।
Gold Price Crash: शाम 6 बजे तक कितना सस्ता हुआ सोना?
Gold Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पर शाम 6 बजे तक सोना 0.92 फीसदी टूटा और 1,327 रुपए सस्ता होकर 1,42,151 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा। कारोबार के दौरान इसका हाई लेवल 1,42,702 रुपए और लो लेवल 1,41,557 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 1,43,478 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था।
दुनिया में कितना सोना मौजूद और अब तक कितना गोल्ड निकाला जा चुका?
कनाडा की लावल यूनिवर्सिटी में माइनिंग डिपार्टमेंट के प्रोफेसर फतही हबशी (Fathi Habashi) की किताब 'गोल्ड- एन हिस्टोरिकल इंट्रोडक्शन' में बताया है कि दुनिया में करीब 1,25,000 टन सोना मौजूद है। हालांकि, आंकड़े देखें तो इतिहास से लेकर अब तक जितना सोना निकाला जा चुका है, उसकी मात्रा लगभग 2,10,000 से 2,20,000 टन के बीच है।
Gold Price Crash: 4 बजे तक कितना सस्ता हुआ सोना?
Gold Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1 फीसदी टूटकर 1,42,062 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा। इसमें 1,416 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। कारोबारी सत्र के दौरान इसका हाई लेवल 1,42,702 रुपए और लो लेवल 1,41,557 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले दिन यह 1,43,478 रुपए पर क्लोज हुआ था।
इसी तरह अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1,194 रुपए टूटकर 1,44,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड 1335 रुपए सस्ता हुआ और कीमत 1,45,651 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
Gold Silver Price: अमेरिका के रोजगार और महंगाई के आंकड़ों से भारत में सोने-चांदी के दाम क्यों बदल जाते हैं?
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने जागरण बिजनेस को बताया कि, असल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत डॉलर में तय होती है। जब अमेरिका से रोजगार, महंगाई या ब्याज दरों से जुड़े मजबूत आंकड़े आते हैं, तो डॉलर मजबूत हो सकता है। मजबूत डॉलर का मतलब होता है कि सोना दूसरे देशों के खरीदारों के लिए महंगा हो जाता है, जिससे उसकी मांग घट सकती है। यही वजह है कि अमेरिकी डेटा आने के कुछ मिनटों के भीतर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतें बदल जाती हैं और उसका असर भारत के बाजारों पर भी दिखाई देता है।
Gold Silver Price Crash: इस महीने किन तारीखों पर सबसे ज्यादा नजर रखनी चाहिए?
अनुज गुप्ता का कहना है कि कमोडिटी मार्केट के लिए इस महीने दो घटनाएं बेहद अहम मानी जा रही हैं-
- अमेरिका के महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े
- फेडरल रिजर्व की बैठक
इन दोनों घटनाओं से यह संकेत मिलेगा कि आने वाले महीनों में ब्याज दरों को लेकर क्या रणनीति रहने वाली है। अगर फेड का रुख सख्त रहता है तो सोने पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं नरम संकेत मिलने पर कीमतों को सहारा मिल सकता है।
देखें पूरा वीडियो- Gold Silver Prediction: Trump नहीं इनकी वजह से तबाही मचाएगा सोना, Crude Oil बढ़ाएगा महंगाई?
Gold Price Prediction: आने वाले महीनों में सोने का टारगेट प्राइस क्या हो सकता है?
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि अगर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो 3,950 डॉलर और 3,800 डॉलर प्रति औंस का स्तर गोल्ड के लिए मजबूत सपोर्ट जोन माना जा रहा है। वहीं घरेलू बाजार यानी MCX में अगर कीमतें ₹1.20 लाख से ₹1.25 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास आती हैं, तो इसे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छा खरीदारी का मौका माना जा सकता है।हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कीमतें निश्चित रूप से वहीं तक जाएंगी। बाजार की दिशा काफी हद तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व, डॉलर इंडेक्स और आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी।
Gold Silver Price: क्या अभी सोना खरीदना चाहिए या थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा?
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि अगर आपकी जरूरत शादी, त्योहार या गहने खरीदने की है तो मौजूदा स्तर पर खरीदारी की जा सकती है। लेकिन अगर निवेश के नजरिए से खरीदना चाहते हैं तो पूरी रकम एक साथ लगाने के बजाय धीरे-धीरे निवेश करना बेहतर रहेगा। हर गिरावट पर थोड़ी-थोड़ी खरीदारी करें। इससे अगर कीमतें और नीचे आती हैं तो औसत लागत कम हो जाएगी और लंबे समय में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ेगी।
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट आखिर क्यों आ रही है?
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिया एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि इस समय बाजार पूरी तरह खबरों और बयानों के आधार पर चल रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का कोई बयान आता है तो बाजार तुरंत प्रतिक्रिया देता है। वहीं अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, डॉलर इंडेक्स, बॉन्ड यील्ड और फेडरल रिजर्व की टिप्पणियां भी कीमतों को तेजी से ऊपर-नीचे कर रही हैं। अभी बाजार किसी एक ट्रेंड पर नहीं बल्कि स्टेटमेंट बाय स्टेटमेंट चल रहा है। इसलिए एक दिन तेजी आती है तो अगले ही दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल जाती है।
Gold Silver Price Today: आपके शहरे में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹142,490 | ₹130,616 | ₹106,868 | ₹220,240 |
| मुंबई | ₹142,740 | ₹130,845 | ₹107,055 | ₹220,620 |
| पटना | ₹142,660 | ₹130,772 | ₹106,995 | ₹220,500 |
| जयपुर | ₹142,660 | ₹130,772 | ₹106,995 | ₹220,840 |
| कानपुर | ₹142,720 | ₹130,827 | ₹107,040 | ₹220,930 |
| लखनऊ | ₹142,720 | ₹130,827 | ₹107,040 | ₹220,930 |
| भोपाल | ₹142,840 | ₹130,937 | ₹107,130 | ₹221,110 |
| इंदौर | ₹142,840 | ₹130,937 | ₹107,130 | ₹221,110 |
| चंडीगढ़ | ₹142,680 | ₹130,790 | ₹107,010 | ₹220,870 |
| रायपुर | ₹ 142,630 | ₹130,744 | ₹106,973 | ₹220,780 |
Gold Loan के बिजनेस में TATA की एंट्री, किसे मिलेगी टक्कर?
टाटा ग्रुप की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी, टाटा कैपिटल लिमिटेड (TCL) ने गोल्ड लोन के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कदम रखने की घोषणा की है। कंपनी ने केरल स्थित नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) योगक्षेमम लोन्स लिमिटेड (Yogloans) में लगभग 88.6% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है। भारत में गोल्ड लोन देने वाली प्रमुख कंपनियों में मुथूट फाइनेंस और मनप्पुरम फाइनेंस जैसी खास NBFCs के साथ-साथ SBI, HDFC और ICICI जैसे बड़े बैंक भी शामिल हैं। यानी अब टाटा कैपिटल का मुकाबला इनसे होगा।
Silver Target Price: कायनात चैनवाला ने दिया चांदी का टारगेट
कायनात चैनवाला के मुताबिक, चांदी का ट्रेंड भी साइडवेज टू बेयरिश है। चांदी का सपोर्ट 1,97,845 रुपए और रेजिस्टेंस 2,38,280 रुपए प्रति किलोग्राम तक रह सकता है। कायनात चैनवाला के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग घटी है, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। निवेशक अब सपोर्ट लेवल पर सतर्क नजर रख रहे हैं। इस हफ्ते दोनों धातुओं में volatility बढ़ने की संभावना है।
Gold Silver Price Crash: कहां तक गिर सकता है सोना, टारगेट प्राइस क्या हैं?
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोना और चांदी में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने बताया कि मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते गोल्ड और सिल्वर में बड़ी गिरावट आई है, जो इस पूरे हफ्ते जारी रह सकती है। उन्होंने बताया कि एमसीएक्स गोल्ड का ट्रेंड साइडवेज टू बेयरिश बना हुआ है। आने वाले दिनों में इसका सपोर्ट 1,37,550 रुपए और रेजिस्टेंस 1,45,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक रह सकता है।
Gold Price Crash: एक महीने में कितना सस्ता हुआ सोना?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के डेटा के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड एक महीने में 7,880 रुपए सस्ता हो चुका है। 15 जून को सोने की कीमत 1,50,169 रुपए प्रति 10 ग्राम रुपए थी, जो आज यानी 13 जुलाई को 1,42,289 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
Gold Silver Price Today: IBJA पर कितना सस्ता हुआ 24, 22 और 18 कैरेट सोना?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के दोपहर 12 बजे के रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1526 रुपए सस्ता होकर 1,42,289 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दिन इसकी कीमत 1,43,815 रुपए थी। वहीं 22 कैरेट सोना 1398 रुपए टूटकर 1,30,337 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट गोल्ड 1144 रुपए सस्ता हो गया और कीमत 1,06,717 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। IBJA पर चांदी में 4,779 रुपए की भारी गिरावट दर्ज हुई और कीमत 2,17,235 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दिन इसकी कीमत 2,22,014 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
Gold Silver Price: सोने में भी कोई तेजी नहीं!
जहां चांदी लगातार टूट रही है, तो वहीं सोने का भा काफी बुरा हाल है। बता दें कि जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं सोने के दाम में गिरावट दिख रही है। MCX पर बीते सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को 4 सिंतबर वाला सोना लगभग 1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास था जो आज यानी सोमवार को 1.41 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
Gold Silver Price: जुलाई के 13 दिन में चांदी कितनी हुई सस्ती?
जुलाई की बात करें तो जुलाई महीने के 13 दिनों में चांदी काफी ज्यादा गिरी है। 1 जुलाई को चांदी के दाम 2.30 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहे थे वहीं आज यानी 13 जुलाई को ये दाम 2.17 लाख प्रति 1 किलोग्राम के आसपास हैं। इसका मतलब है कि 13 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चांदी के दाम गिरे हैं।
Gold Silver Price: क्या है सोना खरीदने का सही वक्त?
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि अगर आपकी जरूरत शादी, त्योहार या गहने खरीदने की है तो मौजूदा स्तर पर खरीदारी की जा सकती है। लेकिन अगर निवेश के नजरिए से खरीदना चाहते हैं तो पूरी रकम एक साथ लगाने के बजाय धीरे-धीरे निवेश करना बेहतर रहेगा। हर गिरावट पर थोड़ी-थोड़ी खरीदारी करें। इससे अगर कीमतें और नीचे आती हैं तो औसत लागत कम हो जाएगी और लंबे समय में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ेगी।
Gold Silver Price: शहरों में क्या है दाम?
देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग ₹1.31 लाख के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोना भी ₹1.09 लाख के आसपास चल रहा है। वहीं चांदी 2.17 लाख प्रति 1 किलोग्राम के आसपास कोराबार करती दिखी।
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹142,230 | ₹130,247 | ₹109,020 | ₹218,240 |
| मुंबई | ₹141,610 | ₹131,476 | ₹108,208 | ₹217,310 |
| पटना | 142,289 | ₹131,578 | ₹109,655 | ₹217,120 |
| जयपुर | ₹141,410 | ₹131,126 | ₹108,558 | ₹217, 060 |
| कानपुर | ₹141,517 | ₹130,181 | ₹109,110 | ₹217, 920 |
Gold Silver Price: ग्लोबल मार्केट अलर्ट
सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गल्फ (खाड़ी) क्षेत्र में युद्ध तेज होने और ईरान द्वारा महत्वपूर्ण 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) को बंद करने के दावों के बाद कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं हैं और वहीं कीमती धातु जैसे सोना-चांदी ( Gold-silver) की कीमतों में अचानक भारी गिरावट आ गई है। इस वजह से दुनियाभर में एक बार फिर से महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। मंगलवार को जून महीने के महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं।
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में क्यों आई भारी गिरावट?
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि सोमवार को एशिया बाजार गिर गए, क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में लड़ाई तेज हो गई और ईरान ने दावा किया कि उसने अहम 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' को बंद कर दिया। जिससे तेल की कीमतें बढ़ गईं और दुनिया भर में महंगाई का खतरा फिर से पैदा हो गया।
उन्होंने आगे बताया कि,
बॉन्ड यील्ड के साथ डॉलर में भी तेजी आई, क्योंकि निवेशकों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। यह उम्मीद ऐसे समय में जगी है जब चेयरमैन केविन वॉर्श अपनी नई भूमिका में पहली बार कांग्रेस के सामने पेश होने वाले हैं। मंगलवार को आने वाले जून महीने के महंगाई के आंकड़ों में 4.2% की मुख्य दर में कुछ कमी दिख सकती है, क्योंकि पेट्रोल की कीमतें घटी हैं, हालांकि तेल की कीमतें फिर से बढ़ने के कारण यह कमी शायद ज़्यादा समय तक न रहे।"