Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gold Price: लखनऊ से लेकर इंदौर तक क्या है आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट का दाम, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 11:09 AM (IST)

    27 अक्टूबर, सोमवार को सोने (Gold Price Today) और चांदी की कीमत (Silver Price Today) में जोरदार गिरावट आई है। दिवाली के बाद लगातार सोने का भाव गिरा है। शादी का समय नजदीक आने वाला है। ऐसे में लोग पहले से ही सोना खरीद लेते हैं। मौजूदा समय में सोने में लगातार गिरावट आ रही है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट का दाम कितना है?  

    Hero Image

    सोने की कीमतों में गिरावट: जानिए आपके शहर में आज का भाव

    नई दिल्ली। दिवाली के बाद से सोने और चांदी की कीमत (Silver Price Today) में लगातार गिरावट आ रही है। शादी का सीजन नजदीक है, ऐसे में लोग सोने में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं होता। इसे परंपरागत वजह से भी खरीदा जाता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर सोने में ऐसे ही गिरावट जारी रही, तो जल्द 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Today) 120,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच जाएगा। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोने में 24, 22, 18 कैरेट का दाम कितना है?


    शहर 24 कैरेट का दाम 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
    पटना ₹122,110 ₹111934 ₹91582.5
    जयपुर ₹122,170 ₹111989 ₹91627
    कानपुर ₹122,220 ₹112035 ₹91665
    लखनऊ ₹122300 ₹112108 ₹91725
    भोपाल ₹122,400 ₹112200 ₹91800
    इंदौर ₹122,400 ₹112200 ₹91800
    चंडीगढ़ ₹122,270 ₹112080 ₹91702.5
    रायपुर ₹122,220 ₹112035 ₹91665

    यह भी पढ़ें:- Gold Price Target: JP Morgan का दावा, 2026 के अंत तक इतनी हो जाएगी कीमत,आप भी कहेंगे 'अभी खरीद लेते है'

    Gold Price: कितना है सोने का भाव?

    सुबह 9.45 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 121,868 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 1583 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 121,825 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,600 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    Silver Price: कितनी है चांदी की कीमत?

    सुबह 9.47 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 145,443 रुपये चल रही है। इसमें 2027 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 142,910 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 146,728 रुपये प्रति किलो हाई रिकॉर्ड बनयाा है।