Gold Price Today: सोने में आया उछाल, चांदी की रफ्तार भी हुई तेज; चेक करें पटना से लेकर इंदौर तक क्या है कीमत
6 नवंबर, गुरुवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) की रफ्तार तेज हो रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड अब पॉजिटिव ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं कि लखनऊ से लेकर पटना तक आज आपके शहर में सोने और चांदी की क्या कीमत है?
-1762402205190.webp)
नई दिल्ली। गुरुवार के दिन सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) की रफ्तार तेज होती दिख रही है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही दोनों पॉजिटिव ट्रेड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये तेजी अभी इतनी अधिक नहीं है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में आज सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा हैय़
Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?
सुबह 9.35 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 120,628 रुपये है। इसमें 106 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 120,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 120,714 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 120,522 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।
इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स (Comex) में सुबह 8.42 बजे सोने का भाव 3992.10 प्रति आउंस चल रहा है। भारतीय रुपयों में बात करें तो ये 124,817.3 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अगर सराफा बाजार IBJA की बात करें तो अभी तक इसमें प्राइस अपडेट नहीं हुए है। 4 नवंंबर की शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 120,419 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
सोने की तरह चांदी में भी आज तेजी देखी ज रही है। सुबह 9.37 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 147,445 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चांदी में अभी 124 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 146,658 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 147,640 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
इससे पहले 1 किलो चांदी की कीमत 147,321 रुपये दर्ज की गई थी। इंटरनेशनल मार्केट में सुबह 8.49 बजे चांदी की कीमत 47.785 प्रति आउंस है। अगर भारतीय रुपयों में देखें तो 1 किलो चांदी का भाव इस वक्त 149,558 रुपये चल रहा है।
वहीं IBJA में 4 नवंबर की शाम 1 किलो चांदी की कीमत 146,150 रुपये दर्ज की गई थी।
देश के अलग-अलग शहर में क्या है कीमत?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹120,700 | ₹147,540 |
| जयपुर | ₹120,750 | ₹147,600 |
| कानपुर | ₹120,790 | ₹147,660 |
| लखनऊ | ₹120,760 | ₹147,720 |
| भोपाल | ₹120,850 | ₹147,830 |
| इंदौर | ₹120,850 | ₹147,830 |
| चंडीगढ़ | ₹120,730 | ₹147,080 |
| रायपुर | ₹120,800 | ₹147,680 |
पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 120,700 रुपये है। वहीं चंडीगढ़ में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी 147,080 में मिल रही है। भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोना 120,850 रुपये मिल रहा है। वहीं यहां चांदी भी सबसे महंगी है। यहां 1 किलो चांदी 147,830 रुपये में मिल रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।