Gold Price Today: सोने की कीमत फिर आई गिरावट, चांदी की चमक भी हुई कम, आपके शहर में क्या है दाम?
डोनाल्ड ट्रंप के आने से उम्मीद की जा रही है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म हो सकता है। युद्ध खत्म होने की उम्मीद ने सोने पर पॉजिटिव असर दिखाया है। कल यानी 19 अगस्त की तरह आज 20 अगस्त को भी सोने के भाव (Gold Price Today) में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी (Silver Price Today) की चमक भी कम हुई है।

नई दिल्ली। आज 20 अगस्त को सोने के दाम में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। इसका कारण विश्व अर्थव्यवस्था में आने वाली स्थिरता बताई जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने से ये उम्मीद की जा रही है कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध अब खत्म हो सकता है।
इस खबर से कल 19 अगस्त को सोने (Gold Price) और चांदी (Silver Price) दोनों की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। आज भी सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। आइए जानते हैं कि आज सोने और चांदी की क्या कीमत है।
Gold Price आज क्या है?
सुबह 10 बजे के करीब एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 24 कैरेट सोने का दाम 98,239 रुपये चल रहा है। इसमें अभी 120 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। सोने ने अब तक 98,145 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 98,461 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।
सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव सुबह 10 बजे 98,790 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। इसमें 730 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 90570 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 74100 रुपये तक पहुंच गया है।
Silver Price आज कितना है?
आज 1 किलो चांदी का दाम 1,10,750 रुपये चल रहा है। इसमें 595 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। इसमें 1,10,695 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 1,11,345 पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।
सराफा बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत 111,220 रुपये पहुंच गई है। इसमें 2700 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
आपके शहर में क्या है कीमत?
सोर्स- एमसीएक्स
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।